शिवराज सरकार द्वारा कोरोना कर्फ्यू में गैर अधिमान्य पत्रकारों को कवरेज करने से मना करने पर प्रेस क्लब ऑफ़ वर्किंग जर्नलिस्ट्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद ख़ालिद क़ैस ने की घोर निंदा | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

शिवराज सरकार द्वारा कोरोना कर्फ्यू में गैर अधिमान्य पत्रकारों को कवरेज करने से मना करने पर प्रेस क्लब ऑफ़ वर्किंग जर्नलिस्ट्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद ख़ालिद क़ैस ने की घोर निंदा | New India Times

शिवराज सरकार द्वारा कोरोना कर्फ्यू में गैर अधिमान्य पत्रकारों को कवरेज करने से मना करने पर प्रेस क्लब ऑफ़ वर्किंग जर्नलिस्ट्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद ख़ालिद क़ैस ने घोर निंदा की है.

शिवराज सरकार द्वारा लॉक डाउन के इस अवधि में गैर अधिमान्य पत्रकारों को कवरेज करने से मना कर दिया गया है जिससे पत्रकारों में आक्रोश का माहौल है। वहीं प्रेस क्लब ऑफ़ वर्किंग जर्नलिस्ट्स के अध्यक्ष सैयद ख़ालिद क़ैस ने भी शिवराज सरकार द्वारा गैर अधिमान्य पत्रकारों के साथ किये गए इस कुठाराघात हमले की घोर निंदा करते हुए तत्काल प्रभाव से आदेश में संशोधन करने की मांग की है।
उनका कहना है कि प्रदेश भर में हज़ारों की संख्या में गैर अधिमान्य पत्रकार (सोशल मीडिया के अलावा प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, पोर्टल, यू ट्यूब चैनल्स) अपने दायित्व निर्वहन में लगे हैं, ऐसे में सरकार द्वारा उनको लॉक डाउन अवधि में कवरेज से रोकना और प्रतिबंधित करना षड्यंत्र का हिस्सा है।
उनका कहना है कि अगर सरकार ने उक्त आदेश में संशोधन नहीं किया तो संगठन को सरकार के इस हमले के खिलाफ सड़को पर आना पड़ेगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article