यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

रघुप्रताप सिंह सिकरवार को उनकी कार्य कुशलता को देखते हुये प्रदेश संयोजक गौरव ज़िंनगर और युवा प्रदेश अध्यक्ष राजेश माली की अनुशंसा पर महामंत्री बीएल सोनी ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुये धौलपुर के रघुप्रताप सिंह को युवा संभाग अध्यक्ष भरतपुर नियुक्त किया है।

इस दौरान सिकरवार ने कहा प्रेरणास्रोत राजमाता विजया राजे सिंधिया की राष्ट्रीय सेवा भावना को आधार मानकर राजस्थान की यशस्वी जनसेवक पूर्व मुख्यमंत्री राजस्थान व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाजपा वसुंधरा राजे सिंधिया की विचारधारा को जन जन तक पहुँचाने का पूरे संभाग में कार्य करेंगे व प्रदेश से जो संगठन के हित में कार्य दिया जायेगा उसे पूरी ईमानदारी से निरवहन कारेगें इस दोरान प्रदेश महामंत्री शरीफ़ खान, बाबा साहब इंदर सिंह, प्रदेश प्रवक्ता कीर्ती राजावत, सम्भांग अध्यक्ष विजय श्रीवास्तव, दिग्विजय सिंह, गुड्डी मोर्य, प्रताप जादौन, विश्वेन्द्र लोधा, रामनाथ सिंह, सतेन्द्र धाकरे, अकबर खान, आशराम सिकरवार आदि लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी।
