10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 1 माह के लिए स्थगित | New India Times

अबरार अहमद खान /मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 1 माह के लिए स्थगित | New India Times

मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण को फैलते हुऐ देख कर स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) और सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार ने प्रदेश के शासकीय विद्यालयों में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 1 माह के लिए स्थगित कर करने का निर्देश दिया है। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी, हायर सेकेंडरी (व्यवसायिक), डिप्लोमा इन प्री स्कूल एजुकेशन, शारीरिक प्रशिक्षण पत्रोपाधि परीक्षाएं अब जून माह में आयोजित की जाएंगी।
यह परीक्षाएं जून माह के प्रथम सप्ताह से प्रारंभ कर अंतिम सप्ताह तक संपन्न कराई जाएंगी, विस्तृत संशोधित परीक्षा कार्यक्रम शीघ्र जारी किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि मंडल द्वारा यह परीक्षाएं 30 अप्रैल एवं 1 मई 2021 से प्रारंभ होना नियत थी। प्रदेश में कोविड-19 के संक्रमण से बचाव और रोकथाम के उद्देश्य से लोक स्वास्थ्य एवं लोकहित में यह निर्णय लिया गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article