खांडसा में धूमधाम से मनाई गई अम्बेडकर जयंती | New India Times

साबिर खान, गुरूग्राम (हरियाणा), NIT:

खांडसा में धूमधाम से मनाई गई अम्बेडकर जयंती | New India Times

गुरुग्राम शहर के एकलव्य ग्राम खांडसा में भी हर वर्ष की तरह इस बार भी बाबा साहेब डॉ० भीमराव अम्बेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई और व्यवस्था परिवर्तन सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भीमसेना के राष्ट्रीय प्रभारी अनिल तंवर ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। बहुजन संघर्ष समिति खांडसा ने संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ० भीमराव अम्बेडकर की 130वीं जयंती पर रंगारंग कार्यक्रम किया। इस दौरान स्कूल की छात्रा भूमिका ने अम्बेडकर के जीवन संघर्ष पर शानदार भाषण देकर सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर भीमसेना के राष्ट्रीय प्रभारी अनिल तंवर ने कहा कि बाबा साहेब डॉ० भीमराव अम्बेडकर की पूजा करने के बजाए उनके विचारों को ग्रहण करना चाहिए। बेशक व्यक्ति आधी रोटी काम खाए लेकिन अपने बच्चों को जरूर पढ़ाए। कार्यक्रम में भीमसेना चीफ़ और बहुजन संघर्ष समिति खांडसा के संस्थापक नवाब सतपाल तंवर भी मौजूद थे। गांव खांडसा के बुजुर्गों ने अनिल तंवर का पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भीमसेना के हरियाणा प्रदेश सचिव और बहुजन संघर्ष समिति खांडसा के अध्यक्ष कैलाश रंगा ने की।

खांडसा में धूमधाम से मनाई गई अम्बेडकर जयंती | New India Times

इस अवसर पर भीमसेना के हरियाणा प्रदेश महासचिव मीतू रविदासिया, रेवाड़ी के कृष्ण गोठवाल, जलजीत थुराना, द ह्यूमन राइट्स फाउंडेशन के अध्यक्ष रोहित मदान, डॉ० ललित गोला, भीमसेना अमरोहा के जिला अध्यक्ष सुभाष, बहुजन संघर्ष समिति खांडसा के उपाध्यक्ष संदीप तंवर, महासचिव किशोर कुमार, सलाहकार ईश्वर सिंह, कोषाध्यक्ष अशोक पाहट, मनोज रंगा, राकेश, नवल, जिले सिंह, राज सिंह, श्रीनिवास तंवर, मोहित किशोर, नवल किशोर, रतिराम तंवर, महिपाल सिंह, चरण सिंह, आजाद सिंह, मोनू वाल्मीकि आदि लोग मौजूद थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article