मेहलका इकबाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:


गाजियाबाद यूपी के एक मंदिर के कथित पुजारी द्वारा इस्लाम धर्म के अंतिम पैगंबर पर की गई अशोभनीय एवं अपमानजनक टिप्पणी को लेकर सर्व मुस्लिम समाज में रोष व्याप्त है। इस जवलंतशील मुद्दे पर भारत के महामहिम राष्ट्रपति का ध्यान आकर्षित करवा कर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करने के लिए बुरहानपुर के सर्व मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों ने आज एक ज्ञापन एसडीएम बुरहानपुर के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को सौंपा। ज्ञापन पर मौलाना मोहम्मद फैजान,हाफिज़ मोहम्मद मोहसिन,मौलाना रिजवान साहब, इकराम कुरैशी, हाफिज अशफाक, हाफिज निसार, मौलाना अब्दुल करीम, हाफिज़ रेहान, हाफिज अहमद उल्लाह आजाद, शेख इरशाद, मौलाना शरफुद्दीन सहित लगभग 10 प्रतिनिधियों ने हस्ताक्षर कर ज्ञापन सौंपा।

