रोहित गुर्जर की पदोन्नति पर माला पहनाकर किया गया स्वागत-सम्मान | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

रोहित गुर्जर की पदोन्नति पर माला पहनाकर किया गया स्वागत-सम्मान | New India Times

रोहित गुर्जर मानपुर का डाक विभाग में पदोन्नति पर स्वागत सम्मान समारोह आयोजित किया गया। धौलपुर सभापति प्रतिनिधि एवं पूर्व उप सभापति निशांत चौधरी की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। विशिष्ट अतिथि सैंपऊ तहसीलदार आशाराम पोसवाल, गोरेलाल कुशवाह, अमित मुदगल, विधायक प्रतिनिधि उपेंद्र कुशवाहा रहे। अतिथियों द्वारा रोहित गुर्जर को पगड़ी बांध कर व माल्यार्पण कर सम्मानित करते हुए उपहार भेंट किया गया। रोहित गुर्जर ने बताया कि कर्मचारियों के जीवन में पदोन्नति का अवसर बहुत ही सुखद और महत्वपूर्ण होता है। कर्मचारी के पदोन्नत होने पर उसे उच्च पद की जिम्मेदारी निभाने का मौका मिलता है जिससे कर्मचारी की कार्य क्षमता एवं कार्य कुशलता बढ़ती है। जिसका निश्चित रूप से हमें लाभ मिलता है। सरकार को कर्मचारियों की समयवद्ध पदोन्नति प्रक्रिया अपनानी चाहिए। अतिथियों ने विभाग के लिए किए गए कार्य की सराहना करते हुए कहा कि पदोन्नत होने वाले कर्मचारियों को अपने नए कार्यालय में भी अच्छी तरह काम करना चाहिए जिससे पदोन्नति की प्रक्रिया सार्थक हो सके। रोहित लगर का व्यक्तित्व सरल, सहज एव सामंजस्य बाला रहा है। वह अधिकारी, कर्मचारी और अपने स्टाफ़ के साथ मिलकर कार्य करते रहे हैं। गुर्जर कर्मचारी कल्याण परिषद के जिला अध्यक्ष मनोज पोसवाल ने कहा कि कोरोना काल में रोहित ने अपनी अविस्मरणीय सेवायें दी हैं, इनकी कार्यप्रणाली तारीफ योग्य है। यह इसी प्रकार आगे तरक्की करते रहें ऐसी हमारी शुभकामनाएं और आशिर्वाद है।

इस अवसर पर बबलू पोसवाल, पंकज तिवारी, भावना शर्मा, रणधीर सिंह, रेखा शर्मा, केदार शर्मा, चन्द्रभान चौधरी, प्रशांत शर्मा, हेमसिंह कुशवाहा, राजेश बैसला, संदीप शर्मा, श्याम परिहार, विजय शर्मा, अशोक कुलश्रेष्ठ, बनवारी त्यागी, सुमित शर्मा, ओमवीर शर्मा, अखिलेश लोहिया, अन्य डाककर्मी एवं अतिथि मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article