साबिर खान/फराज़ अंसारी, लखनऊ (यूपी), NIT:

शाइन सिटी इंफ्रा कंपनी के सीएमडी राशिद नसीम और उसके भाई आसिफ नसीम को भगौड़ा मानते लखनऊ पुलिस ने ठग कंपनी के संचालक दोनों भाइयों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।
इन दोनों भाइयों ने प्लाट, ज्वैलरी, बिटक्वाइन, इलेक्ट्रानिक्स प्रोडक्ट्स समेत तमाम फर्जी योजनाएं चलाकर उत्तर प्रदेश व अन्य राज्यों के लोगों से बड़े पैमाने पर ठगी की है। यूपी और बिहार में कंपनी के संचालकों पर विभिन्न थानों में हजारों की संख्या में एफआईआर दर्ज हैं.
मीडिया सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार देश में शाइन सिटी कंपनी की तरफ से ठगी का शिकार हुए 10 लाख से ज्यादा पीड़ित सामने आए हैं। शाइन कंपनी का निदेशक 70 हजार करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करके फरार है। शाइन सिटी का निदेशक राशिद नसीम दुबई में बैठकर भारत में अपनी ठगी की विभिन्न योजनाओं को संचालित कर रहा है।

गौततलब है कि शाइन सिटी भोले भाले लोगों को निशाना बनाती है और ठगी की कार्रवाई को अंजाम देती है। शाइन कंपनी रुपयों को तीन सालों में दोगुना करने, सस्ते प्लाट देने का काम करती है। इस काम में वो शातिराना तरीका अपनाती है और लोगों से पैसा जमा करवा लेती है। शाइन कंपनी ने लोगों से पैसा ऐंठकर अब तक हजारों करोड़ों रुपए जमा कर लिये हैं।

पिछले साल शाइन कंपनी के अधिकारी अमिताभ श्रीवास्तव को वाराणसी से गिरफ्तार किया गया था। उसी ने बताया था कि निदेशक राशिद दुबई भाग चुका है और वहीं से अपनी सारी ठगी की स्कीमों को यहां चला रहा है।इस मामले में निदेशक राशिद नसीम और उसके भाई आसिफ नसीम के खिलाफ अकेले कैंट थाने में 32 केस दर्ज हैं।
विदित रहे कि शाइन सिटी के निदेशक राशिद नसीम ने 2013 में शाइन सिटी नाम से कंपनी बनाई थी इससे पहले वो खुद एक रियल इस्टेट कंपनी में काम करता था। इससे पहले वह स्वास्टिक रियर स्टेट कंपनी में काम करता था। यहीं से उसने विभिन्न हथकंडे सीखे और अपनी खुद की ठगी की कंपनी बना ली।
शाइन सिटी के खिलाफ कुछ संगठनों ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के लखनऊ और इलाहाबाद बेंच में पीआईएल दाखिल कर रही है जिस पर कोर्ट सुनवाई कर रहा है, इसके अलावा इस मामले में ईडी भी जांच कर रही है. कुल मिलाकर यह कि इन नटवरलालों के गिर्द घेरा तंग होता जा रहा है.
