सैफी संघर्ष समिति रजि. का प्रतिनिधि सम्मेलन मेरठ में हुआ संपन्न | New India Times

अबरार अहमद खान, मेरठ/लखनऊ (यूपी), NIT:

सैफी संघर्ष समिति रजि. का प्रतिनिधि सम्मेलन मेरठ में हुआ संपन्न | New India Times

सैफी संघर्ष समिति पंजीकृत द्वारा प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन हापुड़ रोड स्थित नूर जहां फार्म हाउस मेरठ पर किया गया जिस की अध्यक्षता सैफी संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष हसीन अहमद सैफी ने की। वहीं संचालन हाजी इरफान एवं रहीमुद्दीन पावली ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ आबिद राष्ट्रीय सलाहकार सैफी उपस्तिथि हुए। कार्यक्रम में देश भर से कार्यकर्ता पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि शामिल हुए। कार्यक्रम में बिना दहेज के शादी कराने पर ज़ोर दिया गया। समाज में फैली कुरीतियों को ज्यादा से ज्यादा दूर करने के लिए आपसी भाईचारा बनाकर भेदभाव मिटाकर अपने घरों में लड़ाई झगड़े निपटा ने का फैसला लिया गया। दूसरे की लड़की को अपनी बहू या नौकरानी ना समझें बल्कि अपनी बेटी बनाकर अपने घरों में निकाह करके लाएं और उनको बराबर का दर्जा दें।

सैफी संघर्ष समिति रजि. का प्रतिनिधि सम्मेलन मेरठ में हुआ संपन्न | New India Times

कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष जिला अध्यक्ष तहसील विधानसभा तथा भूत अध्यक्ष एवं प्रतिनिधियों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि कारी शफीक उर रहमान, हाजी इसरार सैफी, बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी आर डी गादरे, इन्टरनेशनल चैम्पियन अहसान अब्दुल सलाम, बुलंद संदेश संपादक इनाम सैफी, अखलाक प्रधान, मध्य प्रदेश अध्यक्ष नईम अहमद सैफी, इमरान सैफी, रिजवान महबूब, हाजी नूर मुजफ्फर अली, हाजी इकबाल मुस्तफा सैफी, डॉक्टर नईम, मोहम्मद ताहिर, इकबाल मोहम्मद अख्तर, हाजी नूर मुजफ्फर अली आदि रहे। कार्यक्रम का संयोजन सैफी संघर्ष समिति के राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद सलीम सैफी, पश्चिमी प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद आरिफ एवं उनके साथी अलमुद्दीन नसीम सैफी, सलीम, डॉक्टर नवाब, अब्दुल जब्बार, नसीम शेख, जावेद यूसुफ चांद, डॉक्टर शकील स्वालेहीन, हाजी शाह आलम, हाजी असलम, मोहम्मद इमरान नदीम, गुलजार शिवाया, मोहम्मद उमेश बिल्लू, गुलजार हाशिम, आसिफ भारती, मोहम्मद सलीम, मोहम्मद आरिफ, रईस मेथना, हाजी सरफराज, नौशाद आलम आदि रहे।

By nit

One thought on “सैफी संघर्ष समिति रजि. का प्रतिनिधि सम्मेलन मेरठ में हुआ संपन्न”

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article