विश्व बैंक परियोजना सलाहकार ने किया निर्माण कार्य का निरीक्षण, रूसा द्वारा प्रदत विभिन्न सामग्रियों का भी किया निरीक्षण | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

विश्व बैंक परियोजना सलाहकार ने किया निर्माण कार्य का निरीक्षण, रूसा द्वारा प्रदत विभिन्न सामग्रियों का भी किया निरीक्षण | New India Times

शासकीय महाविद्यालय जुन्नारदेव में बुधवार 31 मार्च को विश्व बैंक परियोजना रूसा के सलाहकार मनप्रीत सिंह द्वारा महाविद्यालय में चल रहे बॉटनी प्रयोगशाला का निरीक्षण किया गया साथ ही महाविद्यालय में रूसा द्वारा प्रदत्त की गई विभिन्न सामग्रियों का भी उनके द्वारा निरीक्षण किया गया. महाविद्यालय द्वारा रूसा से प्रदाय की गई सामग्रियों के उपयोग पर उन्होंने संतुष्टि जाहिर करते हुए भविष्य में भी महाविद्यालय को सर्व सुविधा प्रदान करने की बात कही वहीं वनस्पति शास्त्र प्रयोगशाला के निरीक्षण के दौरान उनके द्वारा ठेकेदार को काम में और तेजी लाने के निर्देश दिए गए. वनस्पति शास्त्र प्रयोगशाला के कार्य पर भी उनके द्वारा संतुष्टि व्यक्त की गई और कार्य को गुणवत्ता युक्त बताया गया. उनके इस निरीक्षण के दौरान महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ पी अजवानी, रूसा प्रभारी प्रोफेसर आरडी वाडिवा, प्रो आरके चंदेल, प्रो मनोज मालवीय, डॉ गुंजा माहोरे, डॉक्टर सुप्रिया साहू, नारद सिंह यादव, सुधीर साह, नीलू कहार सहित अन्य महाविद्यालय स्टाफ उपस्थित था.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article