गणेश मौर्या, ब्यूरो चीफ, अंबेडकरनगर (यूपी), NIT:

होली के त्यौहार को लेकर हर तरफ खुशियों का माहौल देखने को मिला. देश में होली मनाने का सभी का अपना- अपना अंदाज है। कुछ लोग होली में मजे के लिये लाखों रूपये उड़ा देते हैं, तो कुछ परिवारों को गुलाल खरीदने के लिए पैसे नसीब नहीं होने होते, उन्हें जरूरत की चीजें देकर उनके चेहरों पर हंसी देकर त्योहार मनाते हैं। उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर जिले में कुछ अलग नजारा देखने को मिला। जैतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा नत्थूपुरा लौधाना के नजदीक स्थित गरीब बस्तियों के दर्जनों छोटे बच्चों ने जमकर होली खेली और यह सब संभव हो सका पीयूष मौर्य की मदद से। गांव में जगह- जगह विभिन्न प्राकृतिक पेय का वितरण हुआ। पियूष मौर्य ने अपने मित्रों के साथ मिलकर किशोर बच्चों को पिचकारी, रंग और अबीर का वितरण किया मौके पर प्रभात, अभिषेक, सुधाकर, सोनल, प्रभाकर, रविशंकर व अन्य मौजूद रहे। पियूष मौर्य ने बताया की सबको अपने अंदर के बवचपन को जिन्दा रखना चाहिए। वहीं राजश्री मौर्या के नेतृत्व में महिलाओं (पूजा, रीता इत्यादि) ने होलिकादहन करके संविधान के समता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार की पुष्टी की। अतुल कुमार मौर्य ने कहा कि होलिकोत्स्व एक साथ एक जगह पर होना चाहिए, पुरुषवाद और महिलावाद दोनों समाज के लिए घातक हैं।अतुल मौर्य ने लोगों से अपील की कि होली के इस पावन पर्व पर अपनों का प्यार अपनाने की जरूरत है। होली के रंग में नशा को मिलाकर इसे खराब ना करें। साथ ही अपील की कि शराब के रूप में खर्च होने वाला यह पैसा गरीब बच्चों को होली का त्योहार मनाने में मदद करें।
