केन्द्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री श्री मुख्तार अब्बास नकवी से विधायक आरिफ मसूद ने की मुलाकात | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

केन्द्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री श्री मुख्तार अब्बास नकवी से विधायक आरिफ मसूद ने की मुलाकात | New India Times

भोपाल के कांग्रेसी विधायक आरिफ मसूद ने केन्द्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री श्री मुख्तार अब्बास नकवी से
मुलाक़ात करते हुऐ कहा कि अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय द्वारा अल्पसंख्यक कल्याण वर्ग के लिए चलाई जा रही योजनाओं को मध्यप्रदेश को भी लाभ दिया जाए।
मुलाकात के दौरान कांग्रेस विधायक आरीफ मसूद ने कहा कि मध्यप्रदेश में पिछले 5 सालों से मदरसा शिक्षकों को वेतन नहीं दिया गया है। राज्य सरकार द्वारा इस मामले में केंद्र द्वारा दिये जाने वाले वेतन का 60 प्रतिशत हिस्सा ना मिलने का हवाला दिया जाता रहा है। विधायक ने कहा कि मदरसा शिक्षकों के परिवारों की स्थिति बेहद नाजुक है, इतना ही नहीं अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए वजीफे भी नहीं मिल रहा। आरिफ मसूद ने मांग रखी कि मध्यप्रदेश राज्य को भी अल्पसंख्यक कल्याण योजना का फंड दिया जाए जिससे कि अल्पसंख्यक समुदाय का कल्याण हो। इसके अलावा इस कार्य में रुकावट पैदा करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध भी उचित कार्रवाई की जाए। वहीं सारे मामले को गंभीरता से लेते हुए मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने आश्वासन दिया और कहा कि शीघ्र ही कांग्रेस विधायक के ज्ञापन पर विचार कर अल्पसंख्यक योजनाओं का लाभ मध्यप्रदेश को भी दिया जायेगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.