मुस्लिम समाज की धार्मिक भावना आहत करने वाले वसीम रिज़वी पर कड़ी कार्यवाही को लेकर मुस्लिम पंच मेघनगर के द्वारा थाना प्रभारी को दिया गया आवेदन | New India Times

रहीम शेरानी हिदुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मुस्लिम समाज की धार्मिक भावना आहत करने वाले वसीम रिज़वी पर कड़ी कार्यवाही को लेकर मुस्लिम पंच मेघनगर के द्वारा थाना प्रभारी को दिया गया आवेदन | New India Times

झाबुआ जिले के मेघनगर में उत्तर प्रदेश में शिया वक़्फ़ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिज़वी द्वारा कुरआन की आयतों के संबंध में जो याचिका लगाई गई है उसके विरोध में मुस्लिम पंच मेघनगर व अल्पसंख्यक विकास कमेटी के सदस्यों के द्वारा थाना प्रभारी को लिखित शिकायत देकर वसीम रिजवी पर एफआईआर दर्ज़ कर कठोर कार्यवाही की मांग की गई है. बताया गया है कि वसीम रिज़वी द्वारा पूरी दुनिया के मुस्लिम समुदाय की धार्मिक भावनाओं को भड़काने के लिए कुरआन कि 26 आयतों को हटाने के लिए याचिका न्यायालय में दायर की गई है और मीडिया के सामने बताया गया कि कुरान की इन आयतों में देश की एकता, भाईचारे एवं अखंडता के विरुद्ध होकर लोगों को हिंसक बनाती है जबकि कुरान आसमानी किताब है और कुरान की आयत में ऐसा लिखा हुआ नहीं है परंतु वसीम रिज़वी के द्वारा पूरे मुस्लिम समुदाय ही धार्मिक भावना भड़काने कार्य किया गया है जिसको लेकर वसीम रिजवी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 153 ए व 295 ए के तहत एफआईआर दर्ज़ किए जाने का आदेश जारी किया जाएं।

इस मौके पर अल्पसंख्यक विकास कमेटी के जिला अध्यक्ष सोहेल शेरानी, नगर अध्यक्ष जानिसार लाहोरी, आरिफ मंसूरी, यूनुस खान, इमरान मकरानी, आकिब, गोल्डी, गोलू, अमजद, सलमान, चांदु, वसीम, फरदीन, कालू, अरबाज, सोहिल आदि मौजूद थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.