पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत ने लगवाया कोरोना वैक्सीन का दूसरा डोज | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत ने लगवाया कोरोना वैक्सीन का दूसरा डोज | New India Times

धौलपुर पुलिस अधीक्षक श्री केसर सिंह शेखावत ने कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई है और जिले वासियों से अपील की कि टीका पूरी तरह कारगर और सुरक्षित है इसलिए अफवाहों के चक्कर में न पड़ कर समय पर covid-19 का वैक्सीन जरुर लगवाएं. फ्रंट लाइन वर्कर्स के कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगने के अंतर्गत पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत ने टीका लगवाया. इस अवसर पर चिकित्सकों सहित स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे. कोरोना की दूसरी डोज लगवाने के बाद पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आज कोरोना की दूसरी डोज लगवाकर हम सब कोरोना से सुरक्षित हो गए हैं। यह टीका पूरी तरह से कारगर और सुरक्षित है। टीका लगवाने के बाद मुझे किसी तरह की परेशानी नहीं हुई है। मैं जिले के युवाओं से अपील करता हूं कि अपने घर-परिवार के 60 साल से अधिक उम्र के सभी व्यक्तियों तथा 45 साल से अधिक आयु के गंभीर रोगों से पीडि़तों को कोरोना के टीके अवश्य लगवाएं। अपने बुजुर्गों को कोरोना के कहर से बचाने के लिए उनका टीकाकरण कराएं.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.