मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली की अभिनव पहल नशा मुक्त भारत अभियान नशा एक अभिशाप है चलाया जा रहा है.

आज देखने में आ रहा है कि छोटे-छोटे बच्चे और नौजवान शराब, चरस, गांजा, अफीम, सिगरेट, तंबाकू, गुटखा पाउच इत्यादि किस्म के नए-नए नशीली पदार्थ वस्तुओं का सेवन कर रहे हैं जिससे अधिकांश देखने में आ रहा है कि अधिकतर हत्याएं भी नशे में लिप्त व्यक्ति द्वारा की जा रही हैं. आखिर नशे से होता क्या फायदा है सिवाय नुकसान के लेकिन आज नशे को आमतौर से एक फैशन के तौर पर किया जाता है जिससे कि नशे में रहने वाले व्यक्ति अपनी सुधबुध भी खो देते हैं. इसी के तहत जगह जगह वाहन घुमा कर नशा मुक्त अभियान के तहत लोगों को जागरुक करने का कार्य किया जा रहा है।
