सद्दाम हुसैन, लखनऊ (यूपी), NIT:

लखनऊ कैंट सदर के अंतर्गत पड़ने वाला सदर फ्लाईओवर से बुजुर्ग हरी चंद्र उम्र लगभग 65 वर्ष ने छलांग लगा दी, उक्त व्यक्ति फ्लाईओवर के नीचे रेलवे लाइन पर आकर गिरा जहां पर लोगों की भीड़ लग गई और तुरंत ही पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उक्त व्यक्ति को श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल हॉस्पिटल में दाखिल कराया जहां डॉक्टरों ने बुजुर्ग हरि चंद्र को मृत घोषित कर दिया जिसके उपरांत चौकी इंचार्ज कैंट उमेश यादव की तत्परता से बुजुर्ग हरी चंद्र के परिवार से संपर्क किया गया व घटना की जानकारी दी गई. मौके पर परिवार वाले पहुंच गए और बताया कि मृतक कृषि विभाग से रिटायर्ड कर्मचारी थे और हीमोफीलिया जैसी बीमारी से ग्रसित हैं जिसमें किसी भी व्यक्ति के पैर बहुत मोटे हो जाते हैं. परिवार वालों के मुताबिक बीमारी के कारण ही उक्त व्यक्ति ने आत्महत्या की होगी. पुलिस द्वारा परिवार के बयान लेने के उपरांत आगे की कार्रवाई की जा रही है और बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है. वहीं चौकी इंचार्ज उमेश यादव और एसएचओ नीलम राणा ने उक्त व्यक्ति की जानकारी दी. मृतक व्यक्ति का नाम हरि चंद्र पुत्र हीरालाल निवासी बाल्मीकि माहौल बाग रोड कोतवाली कैंट का रहने वाला था जिस ने आज सुबह आत्महत्या की. मंशा से सदर फ्लाईओवर से कूदकर रेलवे लाइन पर अपनी जान दे दी. जानकारी मिलते ही पुलिस ने तुरंत ही सिविल हॉस्पिटल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया और चौकी इंचार्ज द्वारा परिवार को ढूंढ कर उनको सूचना दी गई जो मौके पर अस्पताल आ गए थे और बॉडी को पोस्टमार्टम करके आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है.
