अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT;
मध्यप्रदेश के सतना रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को जीआरपी पुलिस ने छपरा एक्सप्रेस से ऐसे चार गरीब हिंदू लड़कियों को ट्रेन से उतारा, जिन्हें लालच देकर ईसाई बनाने के लिए इंदौर ले जाया जा रहा था।
मिली जानकारी के अनुसार बिहार से चारों लड़कियों को इंदौर लाया जा रहा था। यह चारों लड़कियां अनपढ़ हैं। इन्हें दो साल तक इंग्लिश कोचिंग देने के साथ 12 हजार रुपए का मानदेय दिलाने का आश्वासन भी दिया गया था।
बताया जा रहा है कि इन चारों लड़कियों के साथ भोपाल चर्च की एक नन भी थी । लड़कियों को साथ में ले जाने के लिए किसी भी प्रकार की कोई अनुमति नहीं ली गई थी।इस खबर की सूचना मिलते ही सतना रेलवे स्टेशन पर बजरंग दल के सैंकड़ों कार्यकर्ता पहुंच गए और हंगामा करने लगे। स्थिति पर काबू पाने के लिए तहसीलदार, डीएसपी समेत स्थानीय प्रशासन के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गये।
