वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ईसानगर में कोविड 19 टीकाकरण में ब्लॉक ईसानगर के पंचायतीराज विभाग के 79 लोगो में से 70 लोगों को कोविड 19 का कॉवेक्सीन का टीका लगाया गया। इस दौरान जिले से आये नोडल ऑफीसर ओर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ अस्वनी कुमार की देख रेख में पूर्ण टीकाकरण किया गया। बीडीओ श्री ए के सिंह और थानाध्यक्ष हरिओम श्रीवास्तव का पूर्ण सहयोग भी इस दौरान मिला।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ईसानगर अधीक्षक डॉ0 बी0 के0 स्नेही सुबह से ही कोविड 19 टीकाकरण को सफल बनाने के लिए प्रयासरत रहे।डॉ0 स्नेही ने बताया कि आज पंचायती राज विभाग ब्लॉक ईसानगर के कर्मचारियों को कोविड 19 का कॉवेक्सीन का टीका लगाया गया है।पहिला कोविड 19 का टीका ओमकार सफाई कर्मी को दूसरा टीका अरविंद कुमार सफाई कर्मी ओर तीसरा टीका बृज मोहन लाल को लगाया गया। आज ही बीडीओ ए0 के0 सिंह और ए0 डी0 ओ0 पंचायत प्रमोद कुमार को भी कॉवेक्सीन का टीका लगाया गया ।आज ब्लॉक के समस्त कर्मचारियों को कोविड 19 के टीके लगाए गए।कॉवेक्सीन भारत बायोटेक द्वारा बनाया गया टीका है।इससे पहिले स्वास्थ्य विभाग और महिला बाल विकास के कर्मचारियों को कोविड शील्ड का टीका लगाया गया था।दोनों टीके पूर्ण सुरक्षित और असरकारक है।लगने से किसी मे भी कोई साइड इफेक्ट्स देखने को नही मिल रहे है।28 दिनों के बाद सम्बंधित व्यक्ति को उसी ब्रांड का टीका लगाया जाएगा जिसको जो पहले टीका लगा था। आज के टीकाकरण के लिए एक टीम कृषणा शुक्ला बी एच डब्ल्यु के नेतृत्व में लगाई गई जिसमें 6 लोग शामिल रहे।टीका लगने के बाद सभी को 30 मिनट तक ऑब्जरवेशन रूम में बिठाया गया।भारत सरकार की कोविड 19 टीकाकरण गाइड लाइन का पालन करते हुए कोविड 19 का कॉवेक्सीन का टीका लगवाया गया।ऑब्जरवेशन रूम में डॉ0 जितेंद्र बहादुर, डॉ0 संतोष निराला, ए0 के0 सिंह चीफ फार्मासिस्ट, अवदेश गुप्ता फार्मासिस्ट ओर सहयोगी स्टाफ मौजूद रहा।
