एम्स हास्पिटल में गार्ड की नौकरी लगवाने के नाम से ठगी करने वाले 2 आरोपियों को निशातपुरा पुलिस ने किया गिरफ्तार | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

एम्स हास्पिटल में गार्ड की नौकरी लगवाने के नाम से ठगी करने वाले 2 आरोपियों को निशातपुरा पुलिस ने किया गिरफ्तार | New India Times

भोपाल की थाना निशातपुरा पुलिस ने दो ऐसे व्यक्तियों को गिरफ्तार करने में कामियाबी हासिल की है जो एम्स हास्पिटल में गार्ड की नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 09.02.21 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक उत्तर क्षेत्र भोपाल को सूचना मिली की करोंद चौराहे के पास थाना निशातपुरा क्षेत्र शांति नगर कालोनी मे कही कोई दो व्यक्ति एम्स अस्पताल मे गार्ड की भर्ती के नाम पर लोगो से 25-25 हजार रुपया ले रहे है पुलिस अधीक्षक महोदय से समुचित निर्देश प्राप्त कर उक्त सूचना की तस्दीक हेतु थाना निशातपुरा द्वारा गोपनीय रूप से सादा वर्दी मे टीम लगाई गई टीम द्वारा शांति नगर कालोनी मे पतारसी की गई तो मालूम चला कि राजाराम यादव व कन्हैयालाल कुशवाह I.S.H.A. सिक्योरिटी कंपनी मे गार्ड की नौकरी लगवाने के नाम से फार्म भरवाये जाकर लोगो से 25-25 हजार रुपया प्राप्त कर रहे है।

सूचना सही पाये जाने पर पुलिस टीम उनि रतन सिंह परिहार , पउनि शिवा तोमर , आर 764 सुंदर सिंह राजपूत , आर 571 भरत शर्मा , आरक्षक 2933 सतीश बघेल द्वारा घटना स्थल शांति नगर कालोनी के आफिस मे घेराबंदी कर राजाराम यादव व कन्हैलाल कुशवाह को पकडा गया, जिनके पास से आवेदन फार्म नगदी रुपया, एटीएम कार्ड बैंक पास बुक प्राप्त हुये उक्त दोनो व्यक्तियों से आवेदन फार्म व रुपयो के संबंध मे पूछताछ किया गया तो इन लोगो के द्वारा बताया गया कि हम लोग एम्स मे गार्ड की नौकरी के नाम से I.S.H.A. सिक्योरियी एजेंसी मे नौकरी दिलाने के लिये लोगो से आवेदन प्राप्त कर 25-25 हजार रुपया ऊपरी रिश्वत के तौर पर I.S.H.A. सिक्योरियी एजेंसी के प्रबंधक (डायरेक्टर) के ज्ञान मे लाये बिना राशि प्राप्त कर रहे थे उक्त दोनो व्यक्तियो के विरुद्ध थाना निशातपुरा मे अपराध क्रमांक अपराध क्रमांक 132/21 धारा 420,34 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया ।

नाम आरोपी –1. राजाराम यादव पिता हीरालाल यादव उम्र 42 साल निवासी म.न.78 शांति, नगर कालोनी करोंद भोपाल।

  1. कन्हैयालाल कुशवाह पिता गंशु कुशवाह उम्र 37 साल निवासी ग्राम, झिकमऊ जिला छतरपुर हाल साकेत नगर थाना बागसेवनिया भोपाल।

जप्ती- आरोपी राजाराम यादव से 2 लाख 90 हजार (आवेदको से ली गई राशि) , नगदी एवं आवेदन फार्म एटीम 3 बैक पास बुक।

आरोपी कन्हैयालाल कुशवाह से 2 लाख 55 हजार रुपया नगदी (आवदको से ली गई राशि ) एवं आवेदन पत्र।

विशेष-आरोपियों द्वारा और किन किन आवेदको से नौकरी के नाम से पैसा
लिया गया है उसकी जाँच हेतु उक्त आरोपियों का पुलिस रिमांड लिया जा
रहा ।
सराहनीय कार्य- उक्त सराहनीय कार्य मे थाना प्रभारी महेंद्र सिंह चौहान , उनि रतन सिंह परिहार, पउनि शिवा तोमर, आर 764 सुंदर सिंह राजपूत, आर 571 भरत शर्मा की सहायनीय भूमिका रही है। कुल नगदी जप्त राशि 5 लाख 45 हजार रुपया

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article