शराब माफियाओं ने एक सिपाही की पीट-पीट कर ली जान व दरोगा को किया गंभीर रूप से घायल | New India Times

गुलज़ार अहमद, कासगंज/लखनऊ (यूपी), NIT:

शराब माफियाओं ने एक सिपाही की पीट-पीट कर ली जान व दरोगा को किया गंभीर रूप से घायल | New India Times

जनपद कासगंज में शराब माफियाओं पर कार्यवाही करने गई पुलिस पर बदमाशों ने हमला कर दिया। जिसमें एक सिपाही की बदमाशों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी तो वहीं एक दारोगा गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल से अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है जहां दारोगा की हालत गंभीर बनी हुई है।

शराब माफियाओं ने एक सिपाही की पीट-पीट कर ली जान व दरोगा को किया गंभीर रूप से घायल | New India Times

आपको बता दें कि पूरी घटना सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के गांव नगला धीमर की है जहां दारोगा अशोक पाल और सिपाही देवेंद्र शराब माफियाओं पर कार्यवाही करने के लिए गांव पहुंचे, गांव में पहुंचते ही शराब माफियाओं ने पुलिस हमला कर दिया और पुलिस कर्मियों को बंधक बना लिया और पीट-पीटकर सिपाही को मौत के घाट उतार दिया वहीं दारोगा ने किसी तरह भाग कर जान बचाई लेकिन तब तक दारोगा भी गंभीर रूप से घायल हो चुका था। इस पूरे मामले में पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है जहां बिकरु जैसे कांड से सबक ना लेते हुए चंद पुलिस कर्मियों के साथ खूंखार अवैध शराब माफियाओं पर कार्यवाही करने पहुंच गए। मामले की जानकारी जब आलाधिकारियों को मिली तो उन्होंने घटनास्थल की ओर दौड़ लगा दी। काफी खोजबीन के बाद दारोगा निवस्त्र और लहूलुहान हालत में गांव से डेढ़ किलोमीटर दूर खेत में पड़े मिले वहीं सिपाही का शव मौके से बरामद किया गया। घटना के बाद एडीजी अजय आनंद और आईजी पीयूष मोर्डिया भी मौके पर पहुँच गए। फिलहाल गंभीर रूप से घायल दारोगा अशोक को जिला अस्पताल से अलीगढ़ रेफर किया गया है तो वहीं शहीद हुए सिपाही के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस पूरी घटना का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आरोपियों पर एनएसए  लगाने सहित कड़ी से कड़ी कार्यवाही किये जाने के निर्देश जारी किए वहीं मृतक सिपाही के परिजनों को 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद और एक परिजन को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है।

शराब माफियाओं ने एक सिपाही की पीट-पीट कर ली जान व दरोगा को किया गंभीर रूप से घायल | New India Times

वहीं घटना के बाद घटना स्थल पहुंचे एडीजी अजय आनन्द ने भारी पुलिस बल के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया और मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि एसआई अशोक पाल ओर कॉन्स्टेबल देवेंद्र गस्त पर थे और गस्त के दौरान नगला धीमर में कच्ची शराब बनाने की पहले भी कई बार सूचना मिली है जंहा एसआई अशोक पाल और कॉन्स्टेबल देवेंद्र गए थे। तभी  करीब साढ़े छह बजे सीओ पटियाली को सूचना मिली थी कि एसआई कॉन्स्टेबल के साथ मारपीट की गई है। वही सूचना पर कासगंज पुलिस और आस पास के जनपदों की पुलिस गाँब पहुंची जंहा पुलिस को काली नदी की कटरी में तीन किलो मीटर की दूरी पर सिपाही और एसआई घायल हालत में मिले थे जिसे अस्पताल ले जाया जा रहा था तभी घायल सिपाही ने रास्ते में दम तोड़ दिया और एसआई को इलाज के लिए अलीगढ़ रेफर किया गया है। वहीं एडीजी ने बताया कि चार से छह अपराधियों ने पुलिस टीम पर हमला करके सिपाही देवेंद्र की हत्या करदी और एससाई अशोक पाल को मारपीट करके घायल कर दिया जिन्हें इलाज के लिए अलीगढ़ भेजा गया है वही एडीजी ने बताया कि घटना के बाद पूरे गाँब को घेर कर तलाशी की जा रही है और यह घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है जिसपर अपराधियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी वही एडीजी अजय आनन्द ने बताया की घटना का मुख्य आरोपी मोती धीमर बताया है जो सिढ़पुरा कोतवाली से हिस्ट्री शीटर बदमाश है जिसपर 11 मुकद्दमे दर्ज है जिसकी पुलिस की कई जनपदों की टीम तलाश कर रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article