साबिर खान, लखनऊ (यूपी), NIT:

इलाहाबाद हाईकोर्ट के लखनऊ बेंच में पीआईएल/22574/2020 पर 27 जनवरी 2020 को सुनवाई के बाद 05/02/2021 को उत्तर प्रदेश सरकार को शाइन पीड़ितों के दस्तावेज सौंपकर उनकी जांच आख्या मांगी है ताकि जल्द से जल्द पीड़ितों को न्याय मिल सके और उन्हें उनकी जमीन या पैसा दिलाया जा सके। वैसे शाइन सिटी की पहले से ही ईडी की जांच चल रही है। हाईकोर्ट ने अन्य पीड़ितों को भी पीआईएल/22574/2020 में शामिल होने का मौका दिया है क्योंकि इस मामले की दूसरी पीआईएल दाखिल नहीं हो सकती है इसलिए शाइन सिटी के जो भी पीड़ित अपनी जमीन या पैसा वापस चाहते हैं वह तुरंत अपनी एफआईआर दर्ज कराएं या किसी अन्य की एफआईआर के साथ अपनी एफआईआर जोड़वा लें, पीआईएल में सिर्फ ऐसे लोग ही शामिल हो सकते हैं। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार शाइन सिटी ने पीआईएल से जुड़े लोगों की जमीन की रजिस्ट्री करानी शुरू कर दी है ताकि उनको 25 प्रतिशत के हिसाब से ब्याज न देना पड़े।
संगठन ने अपील की है कि यदि शाइन सिटी से पीड़ित कोई भी व्यक्ति पीआईएल में शामिल होना चाहता है तो संगठन के कार्यालय पर अपने कागजात के साथ पहुंच सकता है।
कार्यालय का पाता: एलजीएफ-14, खज़ाना मार्केट, आशियाना, लखनऊ- 226012, मोबाइल नंबर- 9335779910, 9369696943 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
