संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

समस्या आपकी संघर्ष हमारा कार्यक्रम के संयोजक भाजपा नेता सत्येन्द्र शर्मा ने कहा कि माननीय सांसद श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी के अनुरोध पर केंद्र सरकार द्वारा बजट में उज्जैन के बाबा महाकालेश्वर मंदिर क्षेत्र के विकास के लिए 75 करोड़ व ग्वालियर-मुरैना के पेयजल के लिए 250 करोड़, चंदेरी के पर्यटन और बुनकरों के विकास के लिए 75 करोड की राशि स्वीकृत करने पर केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमन जी व फाइनेंस कमिशन अध्यक्ष श्री एन के सिंह जी एवं राज्यसभा सांसद श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी का हृदय से धन्यवाद आभार व्यक्त किया है।
भाजपा नेता सत्येन्द्र शर्मा ने कहा कि श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी ने हमेशा ग्वालियर चंबल संभाग के साथ साथ पूरे प्रदेश के विकास की चिंता की है एवं जनता जनार्दन को अधिक से अधिक सुविधाएं कैसे मिले इसके लिए सदैव प्रयासरत रहते है।
सत्येन्द्र शर्मा ने कहा कि श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी के प्रयास से केंद्र सरकार और राज्य सरकार के सकारात्मक प्रयासों से आने वाले समय में अब इन क्षेत्रों में विकास और प्रगति के नए द्वार खुलेंगे।
सत्येन्द्र शर्मा ने कहा कि श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी की पहल से आने वाले समय मे ग्वालियर वासियों की पानी की जरूररत पूरी होगी और इसका लाभ मुरैना जिले के वासियों को भी होगा।
