मनोज जादौन, ग्वालियर (मप्र), NIT:

मंगलवार दोपहर ग्वालियर, भोड़ापुर निवासी अपना घर कॉलोनी की रहने वाली साक्षी शर्मा पिता संजय शर्मा उम्र 18 वर्ष अपनी बहन सोनम शर्मा पति धर्मेंद्र शर्मा उम्र 22 साल अपने छोटे भाई अंशुल और 12 साल के साथ, ग्वालियर से दंदरौआ धाम मंदिर दर्शन के लिए अपनी निजी एक्टिवा MP 07 SN 8209 से घर से निकली लेकिन ग्वालियर मेला ग्राउंड के सामने गोले के मंदिर से पहले हाई कोर्ट के जज प्रकाश चंद्र गुप्ता जी के बंगले के सामने एक अनजान कार चालक ने इनकी एक्टिवा को जोरदार टक्कर मार दी, टक्कर लगते ही दोनों बहनें और भाई उछलकर सड़क पर गिर पड़ीं इस दौरान मौका पाकर कार चालक कार लेकर फरार हो गया। सड़क पर गिरने के कारण साक्षी को सिर में गंभीर चोटें आईं, और हाथ पैर भी छिल गए, वहीं दूसरी वहन सोनम को चेहरे व छोटे भाई के हाथ पैर में हल्की फुल्की चोट आई। राहगीरों की मदद से सभी को रोड किनारे किया गया, गनीमत रही कि वहां से गुजर रहे किसी दूसरे वाहन ने इनको नहीं कुचला वरना एक बहुत बड़ा हादसा हो सकता था। उसी समय वहां से गुजर रही गोहद थाना 108 इमरजेंसी एंबुलेंस के पायलेट मुरारी लाल गोस्वामी और उनके सहयोगी ईएमटी दीपक वर्मा ने जब यह सब देखा तो फौरन 108 के भिंड जिला संयोजक जोगेंद्र राठौड़ को सारी घटना के बारे में फोन पर अवगत कराया, जोगेंद्र राठौर जी ने तत्काल सभी घायलों को शीघ्र जयारोग अस्पताल पहुंचाने के लिए परमिशन दी, सभी घायलों को 108 एंबुलेंस द्वारा तत्काल जय रोग अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां घायल साक्षी शर्मा का इलाज जारी है, पुलिस फरार कार चालक की जानकारी एकत्रित करने में जुटी है।
