हर साल 5 विद्यार्थियों को मिलेगा नेताजी सुभाष चन्द्र बोस पराक्रम पुरस्कार: मुख्यमंत्री | New India Times

पवन परूथी, भोपाल (मप्र), NIT:

हर साल 5 विद्यार्थियों को मिलेगा नेताजी सुभाष चन्द्र बोस पराक्रम पुरस्कार: मुख्यमंत्री | New India Times

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि पराक्रमपूर्ण तथा उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रदेश के पाँच विद्यार्थियों को प्रति वर्ष नेताजी सुभाष चन्द्र बोस पराक्रम पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने यह घोषणा शासकीय सुभाष उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भोपाल स्थित नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद कही।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर उनका स्मरण करते हुए कहा कि देश को परतंत्रता की बेड़ियों से मुक्त कराने के लिए नेताजी ने विदेश जाकर आजाद हिन्द फौज का गठन किया। इस पराक्रम के परिणामस्वरूप अंग्रेज देश छोड़ने के लिए विवश हुए। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती को प्रति वर्ष पराक्रम दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। इस अवसर पर सांसद तथा भाजपा अध्यक्ष श्री वी.डी. शर्मा तथा स्थानीय नागरिक भी उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article