तीन नाबालिग बच्चों के गायब होने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता, बच्चों को बरामद कर परिजनों को सौंपा | New India Times

मो.मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

तीन नाबालिग बच्चों के गायब होने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता, बच्चों को बरामद कर परिजनों को सौंपा | New India Times

अंबाडा चौकी में तीन नाबालिग बच्चों के एक साथ साईकिल से बाजार जाने व वापस न आने की सूचना उनके परिजनों ने चौकी अंबाड़ा में दी। प्रधान आरक्षक गोविंद सराठे द्वारा तत्काल सूचना थाना प्रभारी जुन्नारदेव को दी गई। थाना प्रभारी जुन्नारदेव ने घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल अनुविभागीय पुलिस अधिकारी जुन्नारदेव श्री एस के सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा श्री संजीव उईके एवं पुलिस अधीक्षक श्री विवेक अग्रवाल छिंदवाड़ा के संज्ञान में गंभीर घटना घटित होने की आशंका को देखते हुए सूचना साझा की एवं वरिष्ठ अधिकारियों से मार्गदर्शन प्राप्त किया एवं तत्काल चौकी अंबाड़ा, थाना जुन्नारदेव एवं चौकी डूंगरिया से अलग अलग टीम तैयार कर क्षेत्र में नाकाबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया गया। थाना जुन्नारदेव से एक अलग दल अंबाडा भेजकर अंबाडा के आसपास पतासाजी कराई गई। पतासाजी के दौरान नाबालिग बच्चों के रिश्तेदारों की जो आसपास रहते हैं जानकारी प्राप्त कर वहां भी पता साजी कराई गई। ग्राम डूंगरिया में रिश्तेदार नाना के यहां पतासाजी करने पर तीनों बच्चे पुलिस को मिल गए। बच्चों ने पूछताछ पर बताया कि एक ही साईकिल में घूमने के लिए जुन्नारदेव बाजार एवं इसके बाद डूंगरिया गए और रात्रि होने व ठंड लगने के कारण नाना के यहाँ रुक गए। बच्चों के मिलने पर नाबालिग बच्चों के परिजनों के चेहरे पर ख़ुशी की लहर आ गई एवं पुलिस विभाग ने राहत की साँस ली। पुलिस द्वारा तत्परतापूर्वक बच्चों के गुमने की सूचना प्राप्त होते ही महज़ आधे घंटे के भीतर ही बच्चों को खोज निकालने पर सराहनीय कार्य पर परिजनों ने पुलिस विभाग की बडी सराहना की है। अनुभागीय पुलिस अधिकारी जुन्नारदेव श्री एस के सिंह के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी जुन्नारदेव मुकेश द्विवेदी के निर्देशन में चौकी प्रभारी अंबाडा शरद मालवी, प्र आर गोविन्द, आर ओमलता, चौकी प्रभारी डूंगरिया रमेश दुबे एवं आर संतोष एवं थाना जुन्नारदेव प्र आर योगेन्द्र आर राहुल, अजीत, अजय, रवि की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक महोदय ने तत्परतापूर्वक की गई पुलिस कार्यवाही की सराहना की।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article