धौलपुर बाड़ी विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा की हत्या करने की साजिश नाकाम, 4 बदमाश गिरफ्तार | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

धौलपुर बाड़ी विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा की हत्या करने की साजिश नाकाम, 4 बदमाश गिरफ्तार | New India Times

बाड़ी विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा को खत्म करने के साथ 26 जनवरी से पूर्व जिले भर में कुछ ऐसी वारदातें करने जिससे जिला दहल उठे की प्लानिंग करने के आरोप में धौलपुर पुलिस ने साइबर सेल की मदद से 4 बदमाशों को गिरफ्तार किया है जिनसे पूछताछ में यह खुलासा हुआ है।

एसपी केसर सिंह शेखावत ने सदर थाने पर आयोजित कर प्रेस वार्ता में  बताया कि धौलपुर पुलिस इन दिनों बदमाशों और दस्युओ के विरुद्ध धरपकड़ अभियान चला रही है जिसमें कुछ एक को छोड़कर ज्यादातर बदमाश सलाखों के पीछे है लेकिन कुख्यात दस्यु केशव के साथ एक दो अन्य अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर है ऐसे में बदमाशों में दहशत है जिसको लेकर बदमाश अब इस तरीके की प्लानिंग कर रहे है। उन्होंने बताया की बदमाशों को आंशका है की बाड़ी विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा पुलिस को इस कार्य के लिए मोटिवेट कर रहे हैं,इसी के चलते बदमाश केशव गुर्जर के छोटे भाई छोटू और उसकी मौसी के लड़के सत्यवीर,हरिओम एवं भोला यह साजिश रच रहे थे,इसमें बदमाश केशव गुर्जर का भी सहयोग हो सकता है कि कैसे भी हो बाड़ी विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा को ही मार दिया जाये साथ में 26 जनवरी से पूर्व जिले में ऐसी वारदाते कि जाये जिससे जिला दहल उठे  ऐसे में जब पुलिस को इसकी जानकारी हुई तो पुलिस ने अभियान चलाया और गुरुवार की देर रात्रि को राजाखेड़ा के प्यारे का पुरा गांव के पास से इन चारो बदमाशों को धर-दबोचा,जिनसे अभी पूछताछ की जा रही है। प्रारम्भिक पूछताछ में यह मामला निकल कर सामने आया है जिसकी जानकारी उच्च अधिकारियो को दी है साथ में गुप्तचर विभाग को भी मामले से अवगत कराया है,इस कार्रवाई में धौलपुर सीओ प्रमेन्द्र महला साथ धौलपुर पुलिस की विशेष टीम और कोबरा टीम के सहयोग से पूरे मामले के पर्दाफाश हुआ है इसके अलावा आरोपियों से पूछताछ के बाद पूरा मामला डिटेल में मिलने और हथियार बरामदगी सहित केशव गुर्जर को लेकर भी कुछ जानकारी हासिल होने की संभावना व्यक्त की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article