जफर खान, अकोट/अकोला (महाराष्ट्र), NIT:

धारणी ग्रामीण क्षेत्र के पुलिस पाटिल को लेकर पिछले कई दिनों से चर्चाओं के बाजार गरम है जिसे देख कई संघटनों वाह अधिकारियों के हातो सम्मानित किया जा चुका है साथ ही सूत्रों द्वारा यह भी सुनाई दे रहा है कि कमलसिंग वाघमारे एक पुस्तक प्रकाशित करने जा रहे हैं जिसमें उन्होंने जो कार्य किये और आगे जो कार्य करने की इच्छा है वह प्रकाशित होगी साथ ही इस पुस्तक में समाज में युवा पीढ़ी व सामाजिक कार्य करने वालों को काफी मदद मिलेगी व सामाजिक कार्य की गति और तेज होगी। कमलसिंग वाघमारे की इस पुस्तक के प्रति एक ही प्रतिक्रिया रही है कि पुस्तक को प्रकाशित करने का एक ही मकसद है कि समाज में जागृति लाना। इस पुस्तक से कितने लोग समाज के प्रति कार्य करेंगे व समाज में और कितने कमलसिंग वाघमारे दिखाई देंगे जो समाज के प्रति निष्ठा व सम्मान जनक है, ऐसे व्यक्ति के कार्य को सलाम जो सिर्फ सच्छी समाज सेवा कर अपना कर्तव्य निभा रहे हैं और वह भी बिना किसी पार्टी या पक्ष के।
