'जल जीवन मिशन' के कार्यों का कलेक्टर ने किया निरीक्षण | New India Times

मेहलका इकबाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

'जल जीवन मिशन' के कार्यों का कलेक्टर ने किया निरीक्षण | New India Times

जिले के विभिन्न ग्रामों में जल जीवन मिशन के अंतर्गत नल कनेक्शन दिये जाने के कार्यों का आज जिला कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह ने निरीक्षण किया। उन्होंने खकनार विकासखंड के देवरीमाल, नेवरीकला, डवालीखुर्द, ताजनापुर एवं बुरहानपुर विकासखंड के ग्राम टिटगांवकला का भ्रमण किया। निरीक्षण के दौरान लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग कार्यपालन यंत्री पी.एस. बुंदेला द्वारा सभी कार्यों के बारे में जानकारी दी गई।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने उपस्थित ग्रामीणों से चर्चा की एवं उनसे पूछा कि, शुद्ध पेयजल मिल रहा है या नहीं। ग्रामीणों ने कहा कि सर पहले हमें पानी के लिए बहुत परेशान होना पड़ता था अब बहुत ही सुविधा जनक, नियमित एवं पर्याप्त पेयजल प्राप्त हो रहा है और हम बहुत खुश हैं।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह द्वारा विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों को गुणवत्ता युक्त कार्य करने हेतु निर्देश दिये गये। उन्होंने कहा की गांव का कोई भी परिवार नल कनेक्शन विहीन न रहे। ग्राम नेवरीकला में दिये गए क्रियाशील घरेलू नल कनेक्शन (ए.एच.टी.सी.) कार्य की गुणवत्ता की जांच की गई तथा ग्राम टिटगांवकला में निर्माणाधीन पानी की टंकी का अवलोकन किया तथा सबंधित ठेकेदार व उपयंत्री को समयावधि में कार्य पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिये गये। उन्होंने कहा कि समस्त शासकीय संस्थाओं में नल कनेक्शन देना सुनिश्चित करें तथा पशुओं को पेयजल हेतु पशुनांद में भी नल कनेक्शन दिया जाये। इस दौरान विभाग के सहायक यंत्री राकेश गोयल व संजय दवे, जिला समन्वयक राजेश कुमार ठाकुर, विकासखंड समन्वयक निलेश बोर्डे, उपयंत्री तन्मय अवासे, बलराम सिंह पन्द्रे उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.