अकबरपुर पीडब्ल्यूडी को मथुरा का जवाहर बाग तो याद होगा... | New India Times

गणेश मौर्य, ब्यूरो चीफ, अंबेडकरनगर (यूपी), NIT:

अकबरपुर पीडब्ल्यूडी को मथुरा का जवाहर बाग तो याद होगा... | New India Times

अंबेडकरनगर जिले के संबंधित अधिकारियों को मथुरा का जवाहरबाग तो याद होगा न, जी हां वही जहां सरकारी जमीन पर कब्जा करके रामवृक्ष यादव नामक व्यक्ति स्वयंभू सरकार चलाता था। कोर्ट के आदेश पर जब जमीन को कब्जामुक्त करने की कार्रवाई हुई तो पुलिस-प्रशासन के पसीने छूट गए थे। कार्रवाई में कइयों की जान चली गई थी। विभाग की जमीन पर कब्जा रातों-रात कर निर्माण करवा लिया गया और अफसर बेखबर रहे। दबाव बढ़ने पर अधिकारी कब्जाधारियों को नोटिस जारी करके कार्रवाई की खानापूर्ति कर लेते हैं। इसके चलते भविष्य में वहां की स्थिति अत्यंत खराब हो सकती है। अगर समय रहते दोस्तपुर रोड फतेहपुर पकड़ी गाटा संख्या (558) के ठीक सामने सड़क से 60 फीट जमीन को पीडब्ल्यूडी ने अधिग्रहण कर लिया है उसी 60 फीट के बीच में 12 फीट जमीन रामचंद्र चौहान और अन्य की संलिप्त भूमि है, पीड़ित लाल बहादुर मौर्य कि खतौनी की जमीन पर भी दबंगई के बल पर 6 फीट कब्जा कर लिया गया उस जमीन को पीडब्ल्यूडी ने ले रखा है। पूरे शहर में अकबरपुर शहर की इस जमीन को लेकर बाजार गर्म है पीडब्ल्यूडी की जमीन पर कब्जा कहीं दूर नहीं, बल्कि मुख्यालय से 3 किलोमीटर के पास हुआ है। विभाग के अधिकारियों का अक्सर उधर से आना-जाना होता है, परंतु खुद की जमीन कब्जा होते वह नहीं देख पाए। जब पीड़ित द्वारा इसकी सूचना पीडब्ल्यूडी में दी गई तो उन्होंने कहा नोटिस भेजकर कार्रवाई की जाएगी, इसके बाद कब्जाधारियों को विभाग की ओर से नोटिस जारी करके खाली करने का निर्देश दिया गया। नोटिस में साफ तौर पर लिखा हुआ है अगर निर्माण जिला अधिकारी के आदेश पर हुआ है तो उसकी प्रतिलिपि विभाग को नोटिस में संलग्न कर जमा करें अन्यथा नोटिस में दिए गए निर्धारित समय तक खुद गिरवा दें अन्यथा विभाग द्वारा मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी, दूसरी तरफ शहर बाजार में चर्चा है कि पीडब्ल्यूडी विभाग की जमीन पर अवैध कब्जा अचानक हो गया। पीडब्ल्यूडी सहायक अभियंता सिद्धार्थ सिंह ने बताया कि निर्धारित समय के बाद प्रशासनिक बल के साथ गिरवा दिया जाएगा।
अकबरपुर एसडीएम मोइनुल इस्लाम ने पीडब्ल्यूडी विभाग की जमीन पर कब्जा करने वाले मामले को संज्ञान में लिया है। संबंधित अधिकारियों से वार्ता करके दिए गए नोटिस के उक्त समय के बाद कानूनी कार्रवाई कर अवैध निर्माण को हटवा दिया जाएगा।
मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग ने इस संबंध में बताया कि जमीन खाली करवा लिया जाएगा!

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.