दबंगों के खौफ से पलायन करने को मजबूर एक परिवार, स्थानीय थाना में रिपोर्ट दर्ज न होने पर पीड़ित परिवार ने एसएसपी से लगाई गुहार | New India Times

अरशद आबदी, झांसी ( यूपी ), NIT; ​दबंगों के खौफ से पलायन करने को मजबूर एक परिवार, स्थानीय थाना में रिपोर्ट दर्ज न होने पर पीड़ित परिवार ने एसएसपी से लगाई गुहार | New India Timesदबंगों के ख़ौफ़ से झांसी जिला के सकरार थाना क्षेत्र में एक परिवार का रहना दुश्वार हो गया है। पीड़ित परिवार इतना परेशान हो गया है कि वह अपना कारोबार और घरबार छोडकर पलायन करने को मजबर हो गया हैं। पुलिस प्रशासन इस मामले में मूकदर्शक बनी हुई है।

मिली जानकारी के मुताबिक सकरार थाना क्षेत्र के अशोक कुशवाह ने आरोप लगाया है कि 5 जून को दोपहर 12 बजे वह अपने मोबाइल की दुकान पर बैठा हुआ था कि उसी गांव के सुरेन्द्र, विक्की और सन्टू आये और गाली देते हुए मुझे दुकान से बाहर घसीट लाए लात घूसों से जमकर पिटाई की औरगांव छोड़ने की धमकी दी। जिसकी शिकायत स्थानीय पुलिस थाने में की गई लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। 

पीड़ित परिवार ने स्थानीय पुलिस से कोई सहयोग न मिलने पर एसएसपी को शिकायत पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।

पीड़ित ने NIT संवाददाता को बताया कि मेरी एक मोबाइल की दूकान है, जिसे चला कर वह अपने परिवार का पालन पोषण करता है। दबंगों के द्वारा दिनदहाड़े दुकान में घुस कर हमला करने से मैं और मेरा परिवार खौफ के साये जी रहे हैं। दबंगों की दबंगई से स्थानीय लोग खौफजदा हैं। आम नागरिकों की हिम्मत नहीं हो रही है कि कोई इन दबंगो के खिलाफ आवाज उठा सके। पीड़ित की मां को समीप में रहने वाले किसी वियक्ति ने बताया की तुम्हारे पुत्र को गांव के सुरेन्द्र, सन्तु, विक्की बेरहमी से मार रहे हैं। जब पीड़ित की मां बचाने पहुंची तो दबंगों ने उसके मां को भी मारा। जब इस घटना की  सूचना थाना सकरार को दी गई तो पुलिस ने न कोई मदद की और न ही पीड़ित की रिपोर्ट दर्ज की। पीड़ित के परिजनों का कहना है कि जब वो थाना सकरार रिपोर्ट तहरीर करने गए तो उन्हें 3 घंटे वहीं बिठाये रखा गया। ख़ौफ़ से सहमा हुए  परिवार ने आज एस, एस, पी, महोदय के निवास पर जा न्याय की गुहार लगाई है। अब देखना यह है कि एसएसपी महोदय पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाते हैं या यह परिवार दबंगों के ख़ौफ़ से घरबार छोडकर पलायन कर जाता है।

By nit