दुकान बंद कर घर जा रहे स्वर्णकार को अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, इलाज के दौरान अस्पताल में हुई मौत | New India Times

गुलज़ार अहमद, मैनपुरी ( यूपी ), NIT; ​दुकान बंद कर घर जा रहे स्वर्णकार को अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, इलाज के दौरान अस्पताल में हुई मौत | New India Timesबाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने राजेश उर्फ पप्पू पुत्र गिरजा शंकर वर्मा निवासी सिंधी गली भोंगाव को उस समय दो गोली मारकर घायल कर दिया जब वह पीपल मंडी स्थित अपनी सोने चांदी व बर्तनों की दुकान बंद कर सिंधी गली से होकर घर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि गोली पेट मे लगी है, बाइक सवार बदमाश मौके से फरार हो गए हैं। राजेश को घायल अवस्था मे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई  है। ​​
दुकान बंद कर घर जा रहे स्वर्णकार को अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, इलाज के दौरान अस्पताल में हुई मौत | New India Timesघटना 8:20 बजे की बताई जा रही है। सूनसान गली में बदमाशों ने  घटना को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि बदमाश नगदी से भरा थैला भी लूट ले गए हैं। पुलिस ने लूट और हत्या का मामला दर्ज फरार बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article