यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

राजस्थान शिक्षक संघ युवा धौलपुर जिलाध्यक्ष मनीष पहाड़िया ने बताया कि राजस्थान शिक्षक संघ युवा सभी जिलों में कुक कम हेल्पर के कोरॉना काल में रोके गए वेतन की लगातार मांग कर रहा था, इसी क्रम में शिक्षा मंत्री ने ऐलान किया कि इनको कोराना काल का वेतन दिया जाएगा जिसके आदेश जल्द ही जारी कर दिए जाएंगे। आपको बता दें कि कुक कम हेल्पर को वर्ष 2020 की दीवाली बिना वेतन की मनानी पड़ी थी यह राजकीय विद्यालयों में सरकार के आदेश की पालना में पोषाहार पकाने का कार्य करती है जिनको हर माह एक हजार दो सौ रुपये प्रति माह का मानदेय दिया जाता है सरकार के द्वारा मानदेय के आदेश जारी नहीं होने से इनकी घर की आर्थिक स्थिति खराब चल रही थी क्योंकि यह लोग स्कूल पर ही आश्रित है पूरा समय इनको विद्यालय को ही देना पड़ता है जिसकी वजह से यह लोग अन्य कार्य भी नहीं कर सकते सरकार के इस कदम से कुक कम हेल्पर जो काफी समय से आर्थिक रूप से परेशान थे उनको आर्थिक संबल मिलेगा। कोरोना काल का मानदेय के आदेश सरकार के द्वारा जारी होने से राजस्थान शिक्षक संघ युवा के प्रदेश संयोजक भागेंद्र परमार, जिला सभा अध्यक्ष मुन्ना परमार, जिला अध्यक्ष मनीष पहाड़िया, प्रदेश सचिव रामलखन अजर, संभाग अध्यक्ष राजेश ठाकुर, जिला महामंत्री भारत सिकरवार, मुकेश मीणा, जिला संयोजक मनोज मीणा, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत बोहरा,श्याम वीर शर्मा, विजय सिंह मीणा, जिला उपाध्यक्ष प्रभाव शर्मा, अजमल पठान, शिवराज मीणा,ब्लॉक अध्यक्ष सरमथुरा विजेंद्र जोरवाड, सैंपऊ विजय बिलोनिया, राजाखेड़ा प्रेम सिंह, धौलपुर वीपी पोसवाल, बाडी राजवीर पहलावत, बसेड़ी पवन राजावत, मनियां रूपेश गुर्जर, जारगा इरशाद अहमद आदि ने संघठन की ओर से राज्य सरकार का आभार जताया
