दो दिवसीय दौरे पर डबरा आए गृहमंत्री से पत्रकारों ने की थाना प्रभारी की शिकायत | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

दो दिवसीय दौरे पर डबरा आए गृहमंत्री से पत्रकारों ने की थाना प्रभारी की शिकायत | New India Times

प्रदेश के गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा दो दिवसीय डबरा दतिया दौरे पर हैं। इस दौरान गृहमंत्री मिश्रा सभी लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं से अवगत हो रहे हैं। दिसंबर में कवरेज को लेकर गरमाया था मामला, इसी क्रम में विगत दिनों डबरा के पत्रकार और टीआई के बीच हुई बहस बाजी से भी पत्रकारों ने गृहमंत्री को अवगत कराया। गृहमंत्री ने पत्रकारों का आवेदन स्वीकार कर उन्हें जल्द ही निर्णय लेने का आश्वासन दिया है।

दरअसल बीती 26 दिसंबर को एक मामले में कवरेज के दौरान टी आई केडी कुशवाह और पत्रकारों के बीच बहस बाजी हो गई थी। जिसमें पत्रकारों ने बताया कि टीआई द्वारा झूठा मुकदमा दर्ज करने की धमकी दी गई थी। इसी मामले को लेकर पत्रकारों ने गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा से मुलाकात कर अवगत कराया। जिसके बाद गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मामले में एसडीओपी डबरा उमेश तोमर को उचित कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article