बसपा नेता साहिल राईनी जिला पंचायत प्रत्याशी वार्ड नंबर 11 ने इटवा क्षेत्र के भदोखर में किया क्रिकेट श्रृंखला उदघाटन | New India Times

अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थनगर (यूपी), NIT:

बसपा नेता साहिल राईनी जिला पंचायत प्रत्याशी वार्ड नंबर 11 ने इटवा क्षेत्र के भदोखर में किया क्रिकेट श्रृंखला उदघाटन | New India Times

कादरिया क्रिकेट क्लब, भदोखर के तत्वाधान में आयोजित 7 दिवसीय क्रिकेट श्रृंखला का आयोजन किया गया है जिसका शुभारम्भ शनिवार 2 जनवरी 2021 को छात्र नेता व युवा समाज सेवी साहिल राईनी द्वारा किया गया। शुभारंभ समारोह में साहिल राईनी ने आयोजकों, ग्राम वासियों व उपस्थित खेल प्रेमियों को शानदार क्रिकेट श्रृंखला को आयोजित करने पर बधाई दी।
उन्होंने ने कहा कि खेल व्यक्तितव विकास के लिए अति-आवश्यक है। गावों और छोटे कस्बों में बच्चों के खेलने और इस तरह के खेल-कूद का अयोजन करने के लिए समुचित जगह की व्यवस्था होनी चाहिए, जिससे इस तरह का आयोजन होता रहे। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल-भावना से खेलने पर दोस्ती और भाई-चारा को बढ़ावा मिलता।
प्रवेज सिद्दीकी, इमरान अली, इरशाद, उस्मान, गनी, टोनी आदि मौजूद रहे। कमलेश यादव बसपा कार्यालय प्रभारी भी मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.