आयुष्मान कार्ड बनाये जाने हेतु कैंप का आयोजन, महात्मा गांधी ग्राम सेवा केंद्र द्वारा बनाए जा रहे हैं आयुष्मान कार्ड | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

आयुष्मान कार्ड बनाये जाने हेतु कैंप का आयोजन, महात्मा गांधी ग्राम सेवा केंद्र द्वारा बनाए जा रहे हैं आयुष्मान कार्ड | New India Times

निरामय योजना अन्तर्गत पात्र हिग्रहियों के आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु जिला कलेक्टर दीपक सिंह के निर्देशानुसार जिला पंचायत सीईओ के निर्देशन में जिले की सभी ब्लाक स्तर पर आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु दिशा निर्देश जारी किये गए है। जिसके परिपालन में देवरी जनपद पंचयात की सभी ग्राम पंचायतों में कैम्प लगाकर पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाये जा रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार देवरी क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों में पात्र हितग्राही को लाभान्वित करने के उधेश्य से 30 रुपए मात्र शुल्क लेकर कार्ड बनाने हेतु कैम्प लगाकर महात्मा गांधी सेवा केंद्र द्वारा पंचयात पंचयात जाकर लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है। पात्र हितग्राही योजना के लाभ से वंचित न रहे जिसके लिए देवरी जनपद पंचयात सीईओ के निर्देशानुसार सभी ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव एव रोजगार सहायक को प्रचार प्रसार कर एवं ग्राम में मुनादी कराने एवं लोगों को जागरूक करने के लिए दिशा निर्देश जारी किये गए हैं एवं बताया जा रहा है कि इस योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड धारी व्यक्तियों को केंद्र सरकार द्वारा हर वर्ष 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज प्राप्त होगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article