लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए आसाम से निकले बाइक राइडर्स का मथुरा में किया गया जोरदार स्वागत व सम्मान | New India Times

साबिर खान, मथुरा/लखनऊ (यूपी), NIT:

लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए आसाम से निकले बाइक राइडर्स का मथुरा में किया गया जोरदार स्वागत व सम्मान | New India Times

ब्रज यातायात व पर्यावरण जनजागरूकता समिति उत्तर प्रदेश के द्वारा राष्ट्रीय बाइक राइडर्स विकास क्षेत्री व सुमिरन शर्मा का प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित के नेतृत्व में स्वागत और सम्मान किया गाया। ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति के प्रदेश मुख्य संरक्षक बलदेव विधायक पूरन प्रकाश व महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष व पार्षद श्वेता शर्मा द्वारा नेशनल हाईवे नंबर दो मथुरा पर बाइक राइडर्स विकास क्षेत्री व सुमिरन शर्मा को पटका पहनाकर तस्वीर भेंट की। ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति की महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष पूजा यादव भी राष्ट्रीय बाइक राइडर हैं जिन से सूचना मिलने पर इन दोनों बाइक राइडर्स का समिति के द्वारा सम्मान किया गया। यह बाइक राइडर्स पूरे भारत का भ्रमण बाइक से करके लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हैं। इन बाइक राइडर्स का उद्देश्य व समिति का उद्देश्य एक ही है, इसलिए समिति द्वारा इन बाइक राइडर्स का सम्मान किया गया।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित, महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष व पार्षद श्रीमती श्वेता शर्मा, बृजेश शर्मा, हेमंत अग्रवाल, मनीष दयाल, हरवीर चौधरी, सुलेखा अग्रवाल, पूजा यादव, चंद्र मोहन दीक्षित, सत्यदेव शर्मा, मुकेश शर्मा, अर्जुन पंडित, कुलदीप शास्त्री गोपाल चौधरी आदि शामिल रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.