अकोट के पुलिस हिम्मत दनदी की अनोखी पहल: समाज में कुछ पुलिस कर्मी ऐसे हैं जिनका नाम आते ही गोर गरीब व जरूरतमंद लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठते हैं | New India Times

जफर खान, अकोट/अकोला (महाराष्ट्र), NIT:

अकोट के पुलिस हिम्मत दनदी की अनोखी पहल: समाज में कुछ पुलिस कर्मी ऐसे हैं जिनका नाम आते ही गोर गरीब व जरूरतमंद लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठते हैं | New India Times

पुलिस का कार्य पूरी लगन व ईमानदारी से करने वाले पुलिसकर्मियों में से एक हिम्मत दनदी हैं जो गरीब जनता व समाज के हित के लिए कार्य में काफी मशहूर हुए। बता दें कि अकोट शहर में पुलिस हिम्मत दनदी ने अपना चार्ज लिया तबतब उन्हें अकोट बस्थान परिसर बीट मिली व बस्थान पर जब हिम्मत दनदी ने देखा कि दूर देहात से कुछ छात्र शिक्षा के लिए अकोट आते हैं और स्कूल छूटने के बाद जब अपने घर जाते हैं तब भारी संख्या में बसों में भीड़ होने से छोटे छात्र व छात्राओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है साथ ही स्कूल छूटने के समय कुछ मनचले बस स्थानक परिसर में चिड़ीमारी करने के लिए आते हैं जिन्हें हिम्मत दंदी ने बेहतरीन तरीके से ठिकाने लगाया व छात्र छात्राओं के लिए बस में काफी बेहतरीन तरीके से इंतजाम किया। पहले छात्राओं को बैठाना उसके बाद दूसरे परवासियों को बैठाने के कार्य से काफी मशहूर हुए साथ ही एकदम से देश में लाॅकडाउन ने हड़कंप मचा दिया था जिसे देख पुलिस हिम्मत दनदी ने कुछ लोगों की ऐसी मदद की जो गरीब व जरूरतमंद थे उनके घर तक राशन व सामग्री पहुंचाई साथ ही दूरदराज देहातों से जो गरीब मजदूर अपने घर जाने के लिए मजबूर थे और अकोट से पैदल जा रहे थे उन्हें अपने खर्च से गाड़ियों में बैठा कर उनको गांव तक पहुंचाया साथ ही एक गरीब विधवा जिसका कोई सहारा नहीं था उसे अपने खर्च से राशन कार्ड बनवा कर दिया ताकि वह सरकारी लाभ लेकर अपनी जरूरतें पूरी कर सके। इसी के साथ एक गरीब पत्रकार के 7 साल बच्चे की शिक्षा का खर्च भी 1 साल तक उठाया जिसे देख वहां 7 साल बच्चा आज हिम्मत दनदी की काफी तारीफ व सराहना करता है साथ ही उनका एक छोटा सा जिगरी दोस्त बना हुआ है। समाज में ऐसे पुलिसकर्मियों के नाम आते ही गौर गरीब जनता के मन में खुशी की लहर दौड़ पड़ती है साथ ही कहीं गरीब व सामाजिक कार्यकर्ता हिम्मत दनदी का सत्कार करते भी नजर आते हैं। वह उनकी सराहना पूरे अकोट शहर में होती दिखाई देती है। और यही वजह है कि आज पुलिस प्रशासन में कुछ अधिकारी ईमानदारी व कुशलता से कार्य करने वाले हैं जिसे देख आज पुलिस की गरिमा काफी बढ़ती नजर आती है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.