संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT

संस्था परिवार द्वारा आज भी अचलेश्वर मंदिर स्थित बाबा जी, रेलवे स्टेशन मान सिंह चौराहा, पड़ाव पुल के पास, नदी गेट के आसपास कुछ खाने की सामग्री एवं मौसम के हिसाब से वस्त्र वितरित किए गए। जिसमें संस्था की अध्यक्ष अधिवक्ता शिल्पा डोगरा, संस्था सचिव वासुदेव मिश्रा, वार्ड अध्यक्ष रानी गौड़,नीलम कुशवाह उपस्थित रहे। संस्था अध्यक्ष अधिवक्ता शिल्पा डोगरा का मानना है कि जब कोई सही राह पर चल कर हर जरूरतमंदों की मदद करने हेतु हर संभव प्रयास निरंतर जारी रखते हैं उन्हें प्रभु का आशिर्वाद सदैव प्राप्त होता है।
