जुन्नारदेव के मार्कट एरिया में स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 के तहत स्वच्छता व स्वास्थ्य के लिए चलाया गया किल कोरोना जन जागरूकता अभियान | New India Times

मो.मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव के मार्कट एरिया में स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 के तहत स्वच्छता व स्वास्थ्य के लिए चलाया गया किल कोरोना जन जागरूकता अभियान | New India Times

नगर पालिका परिषद जुन्नारदेव में विधायक श्री सुनील उईके, नपा अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा रमेश साहू, मुख्य नगरपालिका अधिकारी सत्येंद्र सायलवार, उपाध्यक्ष अरुणेश जयसवाल व समस्त वार्ड पार्षद, सभापति व नोडल आफिसर /उपयंत्री देवेंद्र कुमार डेहरिया के मार्गदर्शन में सहयोगी संस्था डिवाइन वेस्ट मैनेजमेंट & सर्विस के माध्यम से दिनांक 13 दिसम्बर रविवार को सीएमओ सत्येंद्र सायलवार के निर्देशन में मार्कट एरिया में स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 के तहत स्वच्छता व स्वास्थ्य के लिए किल कोरोना जन जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसके तहत जुन्नारदेव क्षेत्र में आने वाले समस्त मार्कट एरिया में कार्यशाला का आयोजन कर नागरिकों को कोरोना संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम व कोरोना संक्रमण से बचाव के लिये आमजन के सहयोग से वृहद स्तर पर जन-जागरूकता अभियान किल कोरोना चलाया गया जिसके अंतर्गत डिवाइन टीम मेंबर के द्वारा प्रदेश में कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते प्रकरणों के मद्देनजर विशेष सावधानियाँ और आम जनता के व्यवहार परिवर्तन के संबंध में जानकारी देते हुए कोविड-19 से बचाव एवं रोकथाम के लिये व्यापक-स्तर पर किल कोरोना जन-जागरूकता अभियान कि जानकारी दी। कोविड 19 से बचाव के लिये व्यवहार परिवर्तन करना होगा। इस अभियान के माध्यम से लोगों को कोरोना संक्रमण के साथ खुद को बचाते हुए जीवन जीने, सुरक्षा उपायों को जीवनशैली का अंग बनाने, परिवर्तित व्यवहारों को स्थायी बनाने, सूचना-तंत्र को सुदृढ़ कर भ्रामक जानकारियों का खंडन कर लोगों तक सही जानकारी पहुँचाने, कोरोना खत्म करने के लिये जन-प्रतिनिधियों, मीडिया और समाज की भागीदारी बढ़ाने तथा सेवा प्रदाताओं और संक्रमित लोगों को कलंक और भेद-भाव का शिकार होने से बचाने व कोरोना से बचाव के लिए मास्क का उपयोग करते हुए शोसल डिस्टेसिंग के नियमों का पालन करने आदि की जानकारी दी गई। जिसमे डिवाइन टीम मेंबर सैय्यद अतीफ, भूपेन्द्र पवार, कमलेश मानेकर, लोकेश, नरेश, शिवलाल, शिवम व नपा कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.