ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति रजि. मथुरा की कार्यकारिणी में किया गया फेरबदल | New India Times

साबिर खान, मथुरा/लखनऊ (यूपी), NIT:

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति रजि. मथुरा की कार्यकारिणी में किया गया फेरबदल | New India Times

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश की एक आवश्यक बैठक मसानी मथुरा पर आहूत की गई। जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने की। बैठक का संचालन प्रदेश मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा ने किया। बैठक में संगठन में निष्क्रिय लोगों के स्थान पर सक्रिय लोगों को संगठन से जुड़ा गया। प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने संगठन को पहले से अधिक सक्रिय करने के उद्देश्य से मथुरा जिलाध्यक्ष के रूप में राजेश अग्निहोत्रीकोनियुक्तकियागया। मथुरा महानगर में भी बदलाव करते हुए महानगर अध्यक्ष अर्जुन पंडित, युवा का महानगर अध्यक्ष विनोद पांडेय, मथुरा वृंदावन विधानसभा युवा अध्यक्ष सुनील दक्ष, राहुल शर्मा व हरी बाबू सम्राट प्रदेश कमेटी में सचिव बनाया गया। सभी अध्यक्षों से 1 सप्ताह के अंदर अपनी कार्यकारिणी बनाने के लिए कहा गया है।

बैठक में अर्जुन पंडित, श्रीमती अंजू अग्रवाल, चंद्र प्रकाश पांडेय, अनूप चतुर्वेदी, सुरेश चंद्र गुप्ता, कुलदीप शास्त्री, कु श्रेया दीक्षित, शिवम दीक्षित आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.