मासूम का ब्लेड से गला रेतकर हत्या की कोशिश करने वाला गिरफ्तार | New India Times

हिमांशु सक्सेना, ग्वालियर (मप्र), NIT:

मासूम का ब्लेड से गला रेतकर हत्या की कोशिश करने वाला गिरफ्तार | New India Times

ग्वालियर के लधेडी क्षेत्र में बम भोले की बगिया में पांच साल के कृष्णा की ब्लेड से गर्दन रेतने वाले आरोपी सोनू को पुलिस ने 24 घंटे में पकड़ लिया है। पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद सोनू ने बच्चे की गर्दन ब्लेड से रेतना कबूल कर लिया है। आरोपित का कहना है कि बच्चे को वह अपने पास बुला रहा था लेकिन वह नहीं आया जिससे उसे गुस्सा आ गया और उसने ब्लेड से उसका गला काट दिया। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से खून से सना ब्लेड भी बरामद कर लिया है। 24 घंटे में आरोपित को पकड़ने वाली टीम को एसपी ने इनाम देने की घोषणा की है।
मूल रूप से बिजौली के सातलपुर गांव निवासी कृष्णा पुत्र जमुना प्रसाद बाथम करीब एक सप्ताह पूर्व मां कंचन के साथ मौसी प्रियंका की शादी में लधेड़ी आया था। शादी 25 नवंबर को थी। शादी के बाद कृष्णा नानी के यहां रह रहा था। रविवार की सुबह वह घर के नजदीक स्थित बम भोले की बगिया में खेलने गया था, जहां किसी सरफिरे ने उसका गला काटकर हत्या करने का प्रयास किया। घायल मासूम लक्ष्मीबाई कालोनी स्थित निजी हास्पिटल में भर्ती है। मासूम की गर्दन पर गहरा घाव नहीं हुआ है, जिसके कारण बच्चे की हालत में सुधार है।

24 घंटे में पहचान कर आरोपित को पकड़ा

बम भोले की बगिया में मासूम बच्चे की गर्दन रेतने की घटना को एसपी अमित सांघी ने गंभीरता से लिया। रात साढ़े ग्यारह बजे एएसपी पंकज पांडेय पड़ताल करने के लिए मौके पर गए थे। इसके बाद वे बच्चे के घर वालों से बात करने के लिए अस्पताल भी गए थे। बच्चा काफी डरा हुआ है। कृष्णा ने अपनी मां को बताया कि उसका गला रेतने वाला लाल रंग की शर्ट पहना था। इसी एक मात्र क्लू से पुलिस ने आरोपित की तलाश शुरू की। सोमवार की दोपहर को पुलिस आरोपित सोनू के घर पहुंच गई। सोनू पुलिस को घर में ही मिल गया। सोनू को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बच्चे का ब्लेड से गला रेतना स्वीकार कर लिया।
घर में सबसे बड़ा और सनकी है सोनू आरोपित। वह बम भोले बगिया के मैदान के पीछे ही रहता है। पिता को लकवा मार गया है और मां भी बीमार रहती है। घर वालों का कहना है कि 28 साल का सोनू सनकी है। वह कोई काम-धंधा नहीं करता है और आवारा घूमता है। उसके दो छोटे भाई हैं, जो कि मेहनत मजदूरी कर घर चला रहे हैं। सोनू की हरकतों से घर वाले भी परेशान हैं। घरवालों को ऐसी उम्मीद नहीं थी कि सोनू बगैर किसी कारण के किसी मासूम की जान लेने की कोशिश कर सकता है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.