ताहिर मिर्ज़ा, उमरखेड (महाराष्ट्र ), NIT;
पवित्र रमज़ान महीने के अते ही शहर के सभी मुस्लिम बहुल वार्डो में मुस्लिम समाज के लोगों में पवित्र रमज़ान के सभी तत्व का पालन बहुत उत्साह से होता नज़र आ रहा है। लेकिन शहर के मुस्लिम बहुल वार्डो मे सबसे संवेदनशील प्रभाग 3 के मक्का तथा जामा मस्जिद के परिसर को रात के समय बिजली के पोल पर ज़्यादा रोशनी देने वाले बलप लगाने के काम से इस प्रभाग के लोगों को रात के समय मस्जिद में इबादत करने में सुकून मिल रहा है तथा इस कार्य से लोगों में खुशी भी है। उसी तरहा इस कार्य को करते हुए भी रमज़ान में नागरिकों के लिए अपना हर समय कुर्बान करने वाल यूवा नगरसेवक मुजीबुर्रहमान के हर उस काम से उन लोगों के कामों पर एक सवाल खड़ा कर दिया है जो लोग हर छोटे काम को सोशल मीडिया पर बढ़ा चढ़ा कर दिखाते हैं। इस नगर सेवक ने चुनाव में विजय होते ही अपने सभी वादों को पूरा करना शुरू किया है। बहुत कम समय में नागरिकों के दिलों में अपने कार्यो से जगहा बनाने में मुजीबुर्रहमान सफल होते नज़र आ रहे हैं तथा इस बात की भी चर्चा ज़ोरों पर है कि इस नगर सेवक के कार्य से वह नेता सबक लें “जो सोशल मीडिया तक की अपने कामों को दिखाते हैं। ”
