सूना घर छोड़कर रिश्तेदारी में जाना पड़ा महंगा, लाखों रुपए के जेवरात व नगदी ले उड़े चोर | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

सूना घर छोड़कर रिश्तेदारी में जाना पड़ा महंगा, लाखों रुपए के जेवरात व नगदी ले उड़े चोर | New India Times

ग्वालियर थाना के अंतर्गत आने वाली काशी नरेश की गली में नवीन श्रीवास के सूने घर का रविवार की रात को चोरों ने ताले तोड़ दिए और घर में से 40 हजार रुपये कैश व सोने-चांदी के गहने चोरी कर ले गए। नवीन श्रीवास रिश्तेदारी में शहर से बाहर गए थे। मोहल्ले के लोगों ने घर में चोरी होने की सूचना दी। किलागेट थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है।
काशी नरेश की गली किला गेट ग्वालियर निवासी नवीन पुत्र नरेश श्रीवास तीन दिन पूर्व परिवार के साथ रिश्तेदारी में शहर से बाहर गए थे। सूने मकान पर चोरों की नजर पड़ गई। रविवार की रात को सूने मकान के ताले तोड़कर 40 हजार रुपये सहित एक लाख रुपये की कीमत का माल चोरी कर ले गए। पड़ोसियों ने सोमवार की सुबह मकान में चोर होने की सूचना दी। नवीन श्रीवास की रिपोर्ट पर किला गेट थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.