बिना मास्क के दुकानदारों पर चालानी कार्यवाही करते हुये 3 दिन के लिए सील किया जाये दुकान व संस्थान: भोपाल कलेक्टर | New India Times

अबरार अहमद खान, स्टेट ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

बिना मास्क के दुकानदारों पर चालानी कार्यवाही करते हुये 3 दिन के लिए सील किया जाये दुकान व संस्थान: भोपाल कलेक्टर | New India Times

कलेक्टर श्री अविनाश लवानिया ने टी.एल बैठक में जिले में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए भोपाल शहर के सभी एसडीएम और थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि शहर में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमण करें और नागरिकों को समझाईश दें कि बिना मास्क के नहीं घूमें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और दो गज की दूरी बनाकर रखें। दुकानदारों और संस्थानों को समझाईश दी जाए कि बिना मास्क के दुकान में नहीं बैठे। बिना मास्क के दुकान पर पाये जाने पर चालानी कार्यवाही की जाए और तीन दिन दुकान-संस्थान सील किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी एसडीएम और थाना प्रभारी इसका सख्ती से पालन कराना सुनिश्चित करें।

कलेक्टर श्री लवानिया ने राजस्व विभाग और सी.एम हेल्पलाईन से संबंधित प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजस्व वसूली की गति को बढ़ाया जाए। प्रदेश में राजस्व वसूली में जिला भोपाल को प्रथम तीन स्थानों पर लाने के लिए लगातार प्रयास करें। टी.एल प्रकरणों की समीक्षा में सभी अधिकारियों को समय-सीमा में प्रकरण निराकरण करने को कहा गया है। बैठक में एडीएम श्री दिलीप यादव, श्री उमराव मरावी, सुश्री माया अवस्थी, श्री आशीष वशिष्ठ सहित सभी अधिकारी उपस्थित रहें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.