मुस्लिम समाज द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन करना सराहनीय कार्य: केसर सिंह शेखावत। जिले में सर्वाधिक 232 यूनिट रक्तदान कर बनाया रिकॉर्ड | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

मुस्लिम समाज द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन करना सराहनीय कार्य: केसर सिंह शेखावत। जिले में सर्वाधिक 232 यूनिट रक्तदान कर बनाया रिकॉर्ड | New India Times

धौलपुर बाड़ी की हेल्पिंग हैंड सोसाइटी, मुस्लिम ब्लड फाउंडेशन बाड़ी द्वारा तृतीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन बच्चन पैलेस बाड़ी में किया गया। जिसकी अध्यक्षता पूर्व मंत्री राजस्थान सरकार सगीर अहमद द्वारा की गई और मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक धौलपुर केसर सिंह शेखावत रहे व विशिष्ट अतिथि बतौर बाड़ी एसडीएम राधेश्याम मीणा, सीएमएचओ धौलपुर डॉ गोपाल गोयल, बाड़ी सामान्य चिकित्सालय के पीएमओ डॉ शिव दयाल मंगल, वर्तमान ब्लड बैंक प्रभारी डॉ गुरुवि चौहान, पूर्व ब्लड बैंक प्रभारी डॉक्टर अनुज गुप्ता ने उपस्थित रहकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। रक्तदान शिविर का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत ने फीता काटकर किया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बतौर बोलते हुए पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत ने कहा कि बाड़ी के युवाओं का रक्तदान के प्रति उत्साह काबिले तारीफ है और मुस्लिम समाज के युवाओं द्वारा पूरे जोश के साथ रक्तदान करके सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश की है, मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा रक्तदान का कार्यक्रम बधाई के पात्र हैं और सभी आयोजकों को मेरी ओर से शुभकामनाएं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व मंत्री अब्दुल सगीर ने कहा कि मैं काफी जगहों पर कार्यक्रम में शामिल होता रहता हूं लेकिन बाड़ी जैसा अपनत्व कहीं नहीं मिला और यहां सांप्रदायिक सौहार्द की जो झलक दिखती है वह काफी काबिले तारीफ है।
बड़ी एसडीएम राधेश्याम मीणा ने रक्तदान शिविर की प्रशंसा करते हुए कहा कि बाड़ी के लोग सामाजिक कार्यों को अधिक रूचि के साथ करते हुए इंसानियत का फर्ज निभाते हैं जो सराहनीय है। बाड़ी नगरपालिका के निवर्तमान चेयरमैन इरफान अहमद ने कहा कि इस रक्तदान में युवाओं द्वारा जिस मेहनत और लगन के साथ शिविर को संपन्न कराया और सफल बनाकर ऐतिहासिक बनाया है वह काफी सराहनीय है। बाड़ी सामान्य चिकित्सालय के पीएमओ डॉ शिवदयाल मंगल ने रक्तदान से होने वाले फायदों से सभी को अवगत कराया और कई महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध कराई, और आयोजकों की प्रशंसा की।यह पूरा रक्तदान शिविर जयपुर से आए डॉ राजेंद्र चौधरी प्रतिष्ठा ब्लड बैंक जयपुर और अर्पण ब्लड बैंक धौलपुर के निर्देशन में किया गया इस रक्तदान शिविर को सफल बनाने में अंजुमन बरकाती रजा शाही मस्जिद बाड़ी, कुरेशियान एजुकेशन वेलफेयर बाड़ी, मुस्लिम एजुकेशन सोसायटी बाड़ी का विशेष योगदान रहा।
इस रक्तदान शिविर में युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और साथ ही मुस्लिम महिलाओं ने भी रक्तदान किया, जिसमें धौलपुर चिनाई फरहत D/o अबरार अहमद और डॉक्टर वसीमा खान w/o बशारत अली, शुमाइला D/o मोहम्मद उमर सहित अन्य महिलाओं ने भी रक्तदान करके अपनी भागीदारी निभाई। बाड़ी नगरपालिका के निवर्तमान चेयरमैन इरफान अहमद ने भी रक्तदान किया और धौलपुर जिले के इतिहास में पहली बार रिकॉर्ड तोड़ 232 यूनिट रक्तदान किया गया जो धौलपुर जिले में अभी तक का सबसे अधिक यूनिट रक्तदान शिविर है। कार्यक्रम का संचालन स्कूल व्याख्याता अल्ताफ अहमद द्वारा किया गया। कार्यक्रम में कारी साहब, डॉ सिराज अहमद, पीपी सुजीत लेहचोरिया, अबरार अहमद धौलपुर, अग्रवाल सभा अध्यक्ष सुनील गर्ग, एडवोकेट रियाजुद्दीन खाँ, इरशाद अहमद, बशारत अली, डॉ विजय भारद्वाज आबिद अली लॉयन जिम, दीपू सहोता, रिहान कुरेशी, मुस्तकीम खाँ, इशाक खां, इमरान तरीन, बाबूलाल कुलश्रेष्ठ, शाहिद कुरेशी, शकील कुरेशी, नीरज चौहान, अग्रवाल फाउंडेशन के अध्यक्ष अंशुल गर्ग, अग्रवाल फाउंडेशन हेल्प सोसायटी के अध्यक्ष रोहित मंगल, सोमेंद्र मंगल, अध्यापक दिलीप मंगल सहित सर्व समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.