त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

सागर जिले के देवरी तहसील के महाराज पुर क्षेत्र के डूमर ग्राम में असमाजिक तत्वों (दबंगों) ने महाराजपुर के दो व्यकितयो की जमीन पर अबैध कब्जा कर लिया जिसकी शिकायत लेकर न्याय की गुहार लगाते हुये एसडीएम व एसडीओपी देवरी के नाम लिखित आवेदन एसडीएम की स्टेनो अंकिता गुप्ता को सौंपा। जिसमें बताया गया है कि ऋषि राज पिता लक्ष्मी नारायण भटेले एवं राजू राजोरिया पिता श्री दयाशंकर राजोरिया निवासी महाराजपुर तहसील देवरी जिला सागर मध्य प्रदेश स्थाई निवासी है हम लोगों की जमीन मौजा डूमर में 11 एकड़ सिंचित भूमि है जिसमें फसल उगाकर मैं उस के माध्यम से करीब 25 वर्षों से अपना व अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा हूं। हम दोनों की आजीविका का उक्त भूमि के अलावा अन्य कोई साधन नहीं है, हमारी जमीन पर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा गुंडागर्दी पूर्वक कब्जा कर लिया गया है जबकि हम लोगों की जमीन पर अभी धान की फसल खड़ी है जिसकी देखरेख के लिए व अन्य कार्यों के लिए हम लोग अपने खेत पर नहीं जा पा रहे हैं क्योंकि वह लोग धमकी दे रहे हैं कि यदि खेत पर आए तो हम अपनी महिलाओं से झूठी शिकायत कराकर व जातिगत एससी एसटी एक्ट के तहत मामला बनवा देंगे एवं वहां जाने पर उन लोगों द्वारा लाठी, तलवार, कुल्हाड़ी लेकर मारने को तैयार हो जाते हैं जिसके डर से कारण हम लोगों का खेत पर जाना मुश्किल हो रहा है जिसकी शिकायत हम लोगों द्वारा कानूनीतौर पर न्याय मांगने हेतु न्यायालय तहसीलदार महाराजपुर एवं थाना प्रभारी महाराजपुर को लिखित रूप से शिकायत दिनांक 6/10 /2020 को की गई है जिसमें हमारे द्वारा बताया गया है कि हमारे खेत पर पिछली फसल सोयाबीन की लाक की कटी रखी थी जिसमें उन्हीं असामाजिक तत्वों द्वारा दोपहर 12:00 बजे के लगभग दिनदहाड़े गुंडागर्दी पूर्वक आग लगा दी गई जिससे हमारी फसल पूरी तरह नष्ट हो गई और हम लोगों का करीब एक लाख से अधिक का नुकसान होने से हम लोगों की आर्थिक स्थिति खराब हो गई। अतः श्रीमान जी से निवेदन है कि पिछली घटना को देखते हुए एवं वर्तमान में असामाजिक तत्वों द्वारा खुले तौर पर गुंडागर्दी कर अपनी महिलाओं से झूठे मामले में फसाने व जातिगत मामले में फंसाने की धमकी देने एवं लाठी तलवार कुल्हाड़ी लेकर जान से मारने की धमकी दिए जाने के अपराध में असामाजिक तत्वों पर दंडात्मक कार्यवाही कर मेरी जमीन से कब्जा हटवाने की मांग की है। गुहार लगाते हुये कहा गया है कि हम लोगो को न्याय दिया जाये जिससे हम लोगों के परिवार का पालन पोषण हो सके।
