मुख्यमंत्री सड़क योजना में भ्रष्टाचार: वर्षों से कच्ची सड़क पर परेशानी का सामना कर निकलने को मजबूर हैं ग्रामीण जन | New India Times

त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

मुख्यमंत्री सड़क योजना में भ्रष्टाचार: वर्षों से कच्ची सड़क पर परेशानी का सामना कर निकलने को मजबूर हैं ग्रामीण जन | New India Times

सागर जिले की देवरी तहसील के ग्राम पथरिया दुबे, बिछुआ स्वरूप ग्राम, रीछई ग्राम के ग्रामीण कई वर्षों से अपने ग्राम से होकर जाने वाली सड़क को लेकर परेशान हैं। ग्रामीणों ने बताया कि बरसात में तो निकलना दूभर हो जाता है। कई बार ग्राम के लोगों को बीमारी होने पर या अन्य समस्या का सही समय पर सड़क खराब होने पर इलाज मुहैया तक नहीं हो पाया और रास्ते में ही मृत्यु हो चुकी है।

मुख्यमंत्री सड़क योजना में भ्रष्टाचार: वर्षों से कच्ची सड़क पर परेशानी का सामना कर निकलने को मजबूर हैं ग्रामीण जन | New India Times

ऐसे ही ग्रामीण जन यदि बरसात में किसी काम से जाना पड़ता है तो बड़ी ही समस्या के साथ निकलना पड़ता है जिसके कारण पूरे ग्रामीण जन परेशान थे जिस समस्या के निराकरण के लिये क्षेत्रीय विधायक हर्ष यादव द्वारा प्रयास कर सड़क के निर्माण कार्य हेतु मुख्यमंत्री सड़क योजना के तहत सड़क जिसकी दूरी एक किलोमीटर करीब 27.65 लाख की राशि 2015-16 में स्वीकृत हुई थी मगर तब से आज दिनांक तक केवल मोटी डस्ट कहीं कहीं डाल दी गई बस और निर्माण कार्य पूरा होने का बोर्ड लगा दिया गया जबकि वर्षों से सड़क निर्माण कार्य के इंतजार में ग्रामीण जन इंतजार कर रहे थे मगर स्वीकृत राशि आने पर भी सड़क का निर्माण कार्य सही न कर ठेकेदार द्वारा भ्रष्टाचार की भेंट राशि चढ़ा दी गई मगर प्रशासनिक सबंधित विभाग ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग सागर व निर्माण कार्य करने वाले ठेकेदार की मिली भगत कर राशि का बंटाधार कर दिया गया। ग्रामीण जन अब भी सड़क की आस में उम्मीद बनाकर बैठे हैं जबकि प्रशासनिक उच्च अधिकारी चुप्पी साध के बैठे हैं और ग्रामीणों की सुनने वाला कोई भी नजर नहीं आ रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.