पुलिस चौकी के बगल में होता रहा विवाद नहीं आई स्थानीय पुलिस, खुली बहराइच पुलिस की सजगता की पोल | New India Times

फराज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (यूपी), NIT:

पुलिस चौकी के बगल में होता रहा विवाद नहीं आई स्थानीय पुलिस, खुली बहराइच पुलिस की सजगता की पोल | New India Times

जिले में अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिये बहराइच पुलिस कप्तान विशेष अभियान चलाने व अपराध पर लगाम लगाने के दावे कर रहे हैं लेकिन पुलिस कप्तान के इन दावों में कितना दम है इसका अंदाज़ा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि जिस कम्पाउंड में पुलिस चौकी मौजूद हो वहां हंगामा होता रहा और पुलिस मौके पर नहीं पहुंच सकी। इससे अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि पुलिस चौकी से महज 10 से 20 मीटर की दूरी पर बस पार्किंग को लेकर हो रहे हंगामे को शान्त कराने के लिये बहराइच की खुलासा बहादुर वाहन चेकिंग अभियान की माहिर पुलिस नहीं पहुंच सकी तो फिर दूर-दराज इलाकों में अपराध रोकने के लिये कितनी जल्दी पहुंचती होगी।

प्राप्त सूचना के अनुसार बहराइच रोडवेज बस अड्डे पर रविवार सुबह उस समय अफरा तफरी मच गयी जब बस पार्किंग को लेकर बस ऑपरेटरों में विवाद शुरू हो गया। दरअस्ल कैसरबाग डिपो के परिचालक व बहराइच डिपो के बस आपरेटरों में बस की पार्किंग को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया। जिसे बस अड्डे पर मौजूद कर्मियों द्वारा किसी तरह शांत कराया गया। खास बात यह रही कि यह सारा विवाद रोडवेज पुलिस चौकी के बगल में होता रहा लेकिन पुलिस नदारद रही। विवाद के चलते रोडवेज बस अड्डे पर काफी देर तक अफरा-तफरी रही लेकिन बहराइच की खुलासा बहादुर वाहन चेकिंग अभियान के माहिर रोडवेज चौकी इंचार्ज या चौकी की पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लग सकी या फिर विवाद के सूचना के बावजूद भी जिम्मेदार रोडवेज पुलिस चौकी के पुलिसकर्मियों ने मौके पर जाने की जहमत उठाना गवारा न समझा। बताते चलें कि पुलिस कप्तान विपिन कुमार मिश्रा लगातार जिले में अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाने व तत्काल पुलिसिया सहायता उपलब्ध कराने के दावे कर रहे हैं लेकिन पुलिस चौकी के पास ही हो रहे विवाद के बीच पुलिस का न पहुंचना पुलिस कप्तान के दावों की पोल खोल रही है। बहरहाल रोडवेज बस अड्डे पर बस पार्किंग को लेकर बस ऑपरेटरों के बीच हो रहे विवाद को किसी तरह रोडवेज कर्मियों द्वारा शांत कराया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.