थांदला विधानसभा क्षेत्र में चल रहे घटिया रोड निर्माण पर नाराज हुए क्षेत्रीय विधायक वीरसिंग भूरिया | New India Times

रहीम शेरानी/अब्दुल कुद्दुस शेख, झाबुआ (मप्र), NIT:

थांदला विधानसभा क्षेत्र में चल रहे घटिया रोड निर्माण पर नाराज हुए क्षेत्रीय विधायक वीरसिंग भूरिया | New India Times

झाबुआ जिले की ग्राम पंचायत खजुरी ग्राम बीड़ महुडी पाड़ा तहसील थांदला जिला झाबुआ में भ्रष्टाचार का मामला उजागर हुआ है। 2017 में सीसी रोड स्वीकृत हुई थी जिसकी कुल लागत 18 लाख 66 हजार ग्राम पंचायत खजुरी के सरपंच सचिव द्वारा फर्जी कागजों पर रोड बना दिए गए थे। जिसकी शिकायत जागरुक नेताओं और ग्राम वासियों ने कलेक्टर, झाबुआ जिला पंचायत सीओ से की थी।

दिनांक 24 /10 / 2020 शनीवार को पांच रोड में से दो रोड चालू हुए और आज दिनांक 25/10/2020 रवीवार को क्षेत्रीय विधायक वीरसिंग भूरिया ने जहां रोड बनने थे वहां का भ्रमण किया। दो रोड पर काम चालू है तीन रोड और भी बाकी है। इस दौरान जनपद अध्यक्ष गेंदाल डामोर, वरिष्ठ नेता लोकेंद्र भाबर, विजय भाबर, करण भाबर, पूर्व सरपंच अमरू बारिया, सिसका बारिया, राकेश गरवाल, हलिया गरवाल, पुनिया गरवाल, रसु खड़िया भुडा मईडा, गब्बू मईडा, गंगाराम मईडा, खीमन्द खड़िया, एवं सभी ग्राम बीड़ महुडी पाड़ा के समस्त ग्राम वासी उपस्थित थे। रोड के चल रहे घटिया कार्य को देखकर क्षेत्रीय विधायक व ग्रामवासी नाराज हैं। मौके पर न इंजीनियर आए न जनपद सीओ जबकि मनमर्जी से घटिया सामग्री उपयोग किया जा रहा है। यहां सामग्री भी घटिया उपयोग की जा रही है। रेत काली घटिया और पत्थरों पर ही माल बिछा कर खानापूर्ति कर रहे हैं इसमें कोई भी कर्मचारी रुचि नहीं ले रहा है। क्षेत्रीय विधायक ने आश्वासन दिया और जनपद सीईओ और थांदला एसडीएम को फोन लगाया और जल्दी जांच करने को कहा और घटिया रोड बनने से दुख व्यक्त किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.