संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

नहर वाली माता और मांढरे वाली माता पर कन्या पूजन व कन्या भोज का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर रचना अग्रवाल, रूपाली त्रिपाठी, नीतू गोयल, रेणु राजपूत, प्रतिभा दुबे, रीता गर्ग, ब्रज किशोर गुप्ता, मनदीप सिंह कुशवाह आदि सभी सहयोगियों ने वहाँ कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति देकर सहयोग किया और कार्यक्रम को सफल बनाया साथ ही शिल्पी सांघी ने उन सभी सदस्यों का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि जो कार्यक्रम में भले ही उपस्थित न रह सके हों पर हमारा कार्यक्रम आज की तारीख में उन्हीं के कारण सफलता पूर्वक सम्पन्न हो पाया है, उनके आर्थिक सहयोग के बिना ये कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो पाना मुश्किल हो पाता। जिनमें मीना गर्ग, रंजीता दीदी, तरुण गुलाटी सर, ज्योति सचदेवा, महेंद्र कुमार जैन, सुरेंद्र गुप्ता, अजय महेंद्रू, शैलेन्द्र भदौरिया, रश्मि सिंघल, रजनी सिंघल, आकांक्षा गोयल, लता वनवाड़ा, मीनाक्षी गुप्ता, नीतु गोयल, देव अग्रवाल, कृष्ण मोहन गुप्ता, इंजी माधव जाटव आदि अन्य सदस्यों के नाम सहयोग कर्ता के रूप में शामिल हैं। संगठन आप सभी के सहयोग के लिए आप सभी का आभारी है।
