चुनार किले पर फटा तिरंगा, जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल | New India TimesOplus_131072

अहमद रज़ा खान, चुनार/मिर्ज़ापुर (यूपी), NIT:

चुनार किले पर फटा तिरंगा, जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल | New India Times

ऐतिहासिक एवं पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण चुनार किले पर राष्ट्रीय ध्वज के क्षतिग्रस्त हालत में लहराने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि तेज हवा के कारण तिरंगा फट गया, लेकिन काफी समय बीतने के बावजूद उसे बदले जाने की ओर जिम्मेदारों का ध्यान नहीं गया।
किले पर फटे हुए तिरंगे को देखकर स्थानीय लोगों और पर्यटकों में नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि राष्ट्रीय ध्वज देश के सम्मान और गौरव का प्रतीक है, इसलिए इसकी मर्यादा बनाए रखना संबंधित जिम्मेदारों की प्राथमिकता होनी चाहिए।
स्थानीय लोगों ने संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि मामले का तत्काल संज्ञान लेकर क्षतिग्रस्त तिरंगे को सम्मानपूर्वक हटाकर नया राष्ट्रीय ध्वज लगाया जाए, ताकि ऐतिहासिक चुनार किले पर तिरंगे की गरिमा कायम रह सके।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.